Cleaning Tips: Cleaning Tips: सर्दियां आने वाली हैं, ऐसे में रोज-रोज घर के बिस्तर और चादर बदलना मुश्किल होता है, क्योंकि इन दिनों में धूप ज्यादा नहीं खिलती है। इस कारण हैवी बेडशीट को सुखाने में परेशानी हो सकती है। मगर गंदे और ज्यादा दिनों तक बिछाई गई चादरों और तकियों के कवर को न बदलना बीमारियों का केंद्र बन सकता है। इनमें बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी के साथ छोटे-छोटे हानिकारक पार्टिकल भी जम जाते हैं। इससे सांस से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं गंदे कपड़े पहनने से क्या-क्या हानि हो सकती है और कैसे वॉशिंग मशीन की एक सेटिंग बदलते ही आपके कपड़ों से दूर हो जाएगी धूल-मिट्टी।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
गंदी बेडशीट व कपड़ों के संपर्क में रहने के नुकसान
1. अगर आप 1 हफ्ते के अंदर घर की चादरों को नहीं बदलेंगे तो उसे निकलने वाले कीटाणुओं से गोनोरिया और निमोनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
2. अगर कोई 1 महीने तक एक चादर बिछाकर सोता है, वो भी बिना धोएं, तो उससे गोनोरिया, निमोनिया से लेकर गले के गंभीर संक्रमण होने की संभावनाएं रहती हैं।
3. अगर आप इससे लंबे समय तक चादरों को साफ नहीं करते हैं, तो आपकी नींद, इम्यूनिटी से लेकर कई अन्य बीमारियां आपको हो सकती हैं।
वॉशिंग मशीन में ही आपके कपड़े जर्म-फ्री हो जाएंगे
इसके लिए आपको अपनी वॉशिंग मशीन की सेटिंग बदलनी होगी। एक रिसर्च के अनुसार, 140 डिग्री फारेनहाइट (60 डिग्री सेल्सियस) या उससे ज्यादा तापमान पर कपड़े धोने से कपड़ों के सभी धूल और हानिकारक कण मर जाते हैं।
इसके अलावा, सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको बिस्तर की चादरों को कम से कम 4 दिन में एक बार बदलनी होगी। हालांकि, बदलते मौसम में कपड़ों के सूखने की समस्या हो सकती है, लेकिन बदलता मौसम ही बीमारियां भी साथ लेकर आता है।
कुछ अन्य टिप्स
वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कभी भी डायरेक्ट पाउडर न डालें। आपको सबसे पहले मशीन में पानी और कपड़ों या चादर को घुमाना होगा, उसके बाद डिटर्जेंट पाउडर डालकर कपड़ों को धोएं।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
2 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
4 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
9 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines