Washing Machine की ये 1 सेटिंग बदल दो फिर देखो कमाल... कपड़ों से धूल-मिट्टी हो जाएगी छूमंतर

Cleaning Tips: कपड़ों में धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से आपको गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप ऐसे कपड़े पहनेंगे, तो सांस से जुड़ी बीमारियां जैसे अस्थमा होने की संभावना तेज हो जाती है। हम आपको वॉशिंग मशीन से क्लीनिंग की ऐसी टिप दे रहे हैं, जिसमें सिर्फ एक सेटिंग चेंज करने से आपके कपड़े साफ और कीटाणुमुक्त हो जाएंगे।

Washing Machine की ये 1 सेटिंग बदल दो फिर देखो कमाल... कपड़ों से धूल-मिट्टी हो जाएगी छूमंतर

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक -

Cleaning Tips: Cleaning Tips: सर्दियां आने वाली हैं, ऐसे में रोज-रोज घर के बिस्तर और चादर बदलना मुश्किल होता है, क्योंकि इन दिनों में धूप ज्यादा नहीं खिलती है। इस कारण हैवी बेडशीट को सुखाने में परेशानी हो सकती है। मगर गंदे और ज्यादा दिनों तक बिछाई गई चादरों और तकियों के कवर को न बदलना बीमारियों का केंद्र बन सकता है। इनमें बैक्टीरिया और धूल-मिट्टी के साथ छोटे-छोटे हानिकारक पार्टिकल भी जम जाते हैं। इससे सांस से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं गंदे कपड़े पहनने से क्या-क्या हानि हो सकती है और कैसे वॉशिंग मशीन की एक सेटिंग बदलते ही आपके कपड़ों से दूर हो जाएगी धूल-मिट्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंदी बेडशीट व कपड़ों के संपर्क में रहने के नुकसान

1. अगर आप 1 हफ्ते के अंदर घर की चादरों को नहीं बदलेंगे तो उसे निकलने वाले कीटाणुओं से गोनोरिया और निमोनिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
2. अगर कोई 1 महीने तक एक चादर बिछाकर सोता है, वो भी बिना धोएं, तो उससे गोनोरिया, निमोनिया से लेकर गले के गंभीर संक्रमण होने की संभावनाएं रहती हैं।
3. अगर आप इससे लंबे समय तक चादरों को साफ नहीं करते हैं, तो आपकी नींद, इम्यूनिटी से लेकर कई अन्य बीमारियां आपको हो सकती हैं।

विज्ञापन

वॉशिंग मशीन में ही आपके कपड़े जर्म-फ्री हो जाएंगे

इसके लिए आपको अपनी वॉशिंग मशीन की सेटिंग बदलनी होगी। एक रिसर्च के अनुसार, 140 डिग्री फारेनहाइट (60 डिग्री सेल्सियस) या उससे ज्यादा तापमान पर कपड़े धोने से कपड़ों के सभी धूल और हानिकारक कण मर जाते हैं।

इसके अलावा, सेहत का ख्याल रखने के लिए आपको बिस्तर की चादरों को कम से कम 4 दिन में एक बार बदलनी होगी। हालांकि, बदलते मौसम में कपड़ों के सूखने की समस्या हो सकती है, लेकिन बदलता मौसम ही बीमारियां भी साथ लेकर आता है।

विज्ञापन

कुछ अन्य टिप्स

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते समय कभी भी डायरेक्ट पाउडर न डालें। आपको सबसे पहले मशीन में पानी और कपड़ों या चादर को घुमाना होगा, उसके बाद डिटर्जेंट पाउडर डालकर कपड़ों को धोएं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ