Harmful Effects of Pesticide: फल में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। इन्हें हर रोज खाने से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। अक्सर हम लोग फलों को खाने से पहले पानी से धोते हैं ताकि उसमें जो भी केमिकल मौजूद हो वो निकल जाए। लेकिन क्या आपको पता है ये फलों को साफ करने का गलत तरीका है। इससे आपकी जान भी जा सकती है। जी हां, सही पढ़ा आपने। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। आइए जानते हैं क्या कहती है रिपोर्ट।
वैज्ञानिकों ने किया खुलासा
अमेरिकन केमिकल सोसायटी के जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फलों में कीटनाशक का इस्तेमाल इस हद तक किया जाता है कि केमिकल का असर न केवल बाहर के छिलके में बल्कि फल के खाने वाले हिस्से के शुरुआती परत में भी होता है।
इस बात का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने रमन इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल कर सेब का अध्ययन किया। जिसमें उन्होंने पाया कि कीटनाशकों ने सेब के छिलके को ही नहीं बल्कि गूदे की परत को भी प्रभावित किया है।
ये भी पढ़ें- Honey Purity Test: शहद नकली है या असली? मिनटों में 3 Tricks से करें पता!
केमिकल को हटाने का सही तरीका
कई लोग फलों से कीटनाशक हटाने के लिए नमक का पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे पूरी तरह से केमिकल नहीं हटते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, फलों में मौजूद कीटनाशक को हटाने का सबसे बेस्ट तरीका इसे छीलकर खाना है। इससे फल के एपिडर्मिस और एपिडर्मल हिस्से से कीटनाशक का असर कम हो जाता है। जिससे आज कई हद तक केमिकल का सेवन करने से बच सकते हैं।
कीटनाशक है हानिकारक
फलों में मौजूद कीटनाशक से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इन केमिकल्स का अधिक इस्तेमाल होने पर आपको कई गंभीर बीमारी हो सकती है जैसे कैंसर और लिवर डैमेज। इसके अलावा आपको उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन, चक्कर आना जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- भूलकर भी न रखें फ्रिज में ये 10 चीजें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
34 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines