Sonali Pant
Read More
---विज्ञापन---
Foods to Avoid Storing in Fridge: फ्रिज ने कई सालों से हमारे घरों में अपनी एक खास जगह बना रखी है। इसमें कई सारी चीजें रखी जाती हैं जैसे पानी, सब्जियां, फल आदि। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में तो इसका इस्तेमाल और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस मौसम में बाहर रखी चीजों से बदबू आने लगती है और वो जल्दी भी खराब होने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जिन्हें हमें कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फूड्स और इन्हें फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए।
हम अक्सर सोचते हैं कि टमाटर को अगर हम बाहर रखेंगे तो ये खराब हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है टमाटर को फ्रिज में रखने से इसकी बाहर की परत खराब हो जाती है और ये ज्यादा खट्टा होने लगता है।
शहद को फ्रिज में रखने से इसका टेक्सचर खराब हो जाता है और ये जम जाता है। जिसके कारण शहद का स्वाद भी खराब हो जाता है।
गर्मियों के मौसम में खूब खाया जाने वाला फल तरबूज अक्सर फ्रिज में रख दिया जाता है। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जिसे जब आप फ्रिज में रखते हैं तो वो मर जाते हैं और साथ ही इसका स्वाद भी खराब हो जाता है।

ये भी पढ़ें- करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना हो जाएगी तबियत खराब
ब्रेड को अक्सर हम फ्रिज में रखते हैं लेकिन ऐसा करने से ब्रेड सूखने लगता है और जल्दी खराब हो जाता है।
कॉफी को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप इसे फ्रिज में रखते हैं तो ये कंडेन्स हो जाती है और सूख जाती है। कॉफी को रखने के लिए आप किसी एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
आलू को फ्रिज में रखने से मना किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब इसे फ्रिज में रखा जाता है तो फ्रिज का तापमान इसके स्टार्च को ब्रेक कर देता है और आलू के मीठेपन को बढ़ा देता है। इसके बाद जब आलू को पकाया जाता है तो इससे एक हानिकारक केमिकल निकलता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
प्याज को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज बहुत जल्दी मॉइस्चर को अब्जॉर्ब कर लेता है जिसके कारण वो खराब हो जाता है।

जब लहसुन को फ्रिज में रखा जाता है तो इससे वो बहुत जल्दी अंकुरित होने लगता है। साथ ही लहसुन में मौजूद कई सारे पोषक तत्व भी मरने लगते हैं।
केले को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे इसका टैक्सचर, टेस्ट सब खराब होने लगता है। केले फ्रिज में रखने से ये काले होने लगते हैं।
जैतून के तेल को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब ऑलिव ऑयल को फ्रिज में रखा जाता है तो ये सॉल्डिफाय होकर क्रिस्टल में जमने लगता है और इसका टेक्सचर खराब होने लगता है।
ये भी पढ़ें- फॉलिक एसिड के सेवन को घटाने से बढ़ जाती है उम्र, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।