Cigarette Peena Kaise Chodhe: आज के समय में सिगरेट पीना इतना ज्यादा आम हो चुका है कि, इस खराब चीज का सेवन अब बड़ों तक सीमित नहीं रहा. कम उम्र के युवा भी इसे स्टाइल, तनाव या दोस्तों के दबाव में शुरू कर देते हैं. शुरुआत में यह आदत मामूली लगती है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर और दिमाग दोनों को अंदर से कमजोर करने लगती है. स्मोकिंग की वजह से फेफड़ों, दिल और इम्यून सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है. कई लोग चाहते हैं कि वे सिगरेट छोड़ दें, लेकिन बार-बार इस पहल में पीछे रह जाते हैं. इसकी वजह यह है कि निकोटीन दिमाग को आदत का गुलाम बना लेता है. इसलिए सिगरेट छोड़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं.
यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी दिमाग को कर सकती है खोखला, इन लक्षणों को न करें इग्नोर
कुछ लोगों के लिए स्मोकिंग छोड़ना क्यों होता है ज्यादा मुश्किल
हर इंसान पर सिगरेट की लत का असर एक जैसा नहीं होता रिसर्च बताती है कि कुछ लोगों के जीन्स ऐसे होते हैं, जिनकी वजह से निकोटीन की तलब ज्यादा तेज होती है. ऐसे लोगों को सिगरेट छोड़ते समय ज्यादा बेचैनी, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द महसूस हो सकता है. इसके अलावा तनाव, नींद की कमी, काम का दबाव और गलत लाइफस्टाइल भी स्मोकिंग को छोड़ने में रुकावट बनते हैं. यही कारण है कि कुछ लोग चाहकर भी इस लत से बाहर नहीं निकल पाते. लेकिन सही समझ और धीरे-धीरे बदलाव से इस आदत पर अच्छे से काबू किया जा सकता है.
सिगरेट छोड़ने के आसान और असरदार तरीके
- अगर आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं, तो अचानक पूरी तरह बंद करने के बजाय धीरे-धीरे सिगरेट पीना कम करें.
- निकोटीन गम या पैच का इस्तेमाल करें, जिससे तलब कम होती है.
- सिगरेट पीने के ट्रिगर पहचानें, जैसे तनाव या खाना खाने के बाद. जब तलब हो, उस समय खुद को किसी और काम में लगा लें.
- पानी ज्यादा पिएं और गहरी सांस लेने की आदत डालें.
- इस लत से बचने के लिए खुद को छोटे-छोटे लक्ष्य दें और हर सफलता पर खुद को शाबाशी दें.
इस तरीके से शरीर और दिमाग दोनों को स्मोकिंग से दूरी बनाए रखने में मदद मिलेगी और आप इस लत पर काबू पा सकेंगे.
अपनी डेली रूटीन में इन्हें करे शामिल
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, सिगरेट की लत छोड़ने में योग और ध्यान बहुत मददगार साबित होते हैं. रोजाना सुबह धूप में बैठकर लंबी सांसे लेने से फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और मन शांत रहता है. हल्की एक्सरसाइज और वॉक से तनाव कम होता है, जिससे सिगरेट की इच्छा भी घटती है. इसके साथ ही, हेल्दी डाइट अपनाएं और जंक फूड से दूरी रखें. अच्छी नींद और पॉजिटिव सोच स्मोकिंग छोड़ने में आसानी पैदा करती हैं.
याद रखें, अगर आप ठान लें तो यह लत आपकी जिंदगी पर हावी नहीं रह सकती और आप अपने जिदंगी को इस खतरनाक लत से बचा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कहां है मुगल बादशाह अकबर का मकबरा? यहां जानिए इसके इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
6 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
8 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
8 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
9 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
9 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
10 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
13 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
13 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
15 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines