हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhang Ki Chutney Recipe: पहाड़ी खाने का लेना चाहते हैं असली मजा? तो ट्राई करें नशा मुक्त भांग की चटनी

विज्ञापन

Bhang Ki Chutney Recipe In Hindi: उत्तराखंड के बेहद खूबसूरत हॉलीडे स्पॉट है जोकि वहां की वादियों के साथ-साथ खाने के लिए भी काफी फेमस है। ऐसे में क्या कभी आपने पहाड़ों की स्पेशल भांग की चटनी का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए भांग की चटनी बनाने की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस चटनी को भांग के बीजों की मदद से तैयार किया जाता है।

भांग को लोग एक नशीला पदार्थ समझते हैं। लेकिन क्या बिल्कुल नहीं है। भांग के बीजों में बिल्कुल भी नशा नहीं पाया जाता है। इसलिए ये चटनी किसी भी तरह के नशे से मुक्त होती है।

अभी पढ़ें – करवाचौथ मीठे में कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो बनाएं दही का स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी

विज्ञापन

भांग के बीज फैटी एसिड्स, प्रोटिन, विटामिन ई के साथ फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नेशियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे गुणों से भरपूर होते हैं इसलिए ये चटनी स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर होती है, तो चलिए जानते हैं भांग की चटनी (Bhang Ki Chutney Recipe) बनाने की रेसिपी-

भांग की चटनी बनाने की सामग्री-

  • भांग 50 ग्राम
  • नमक स्वादानुसार
  • हरी मिर्च
  • पानी आवश्यकतानुसार

अभी पढ़ें – फैमिली डिनर में बनाएं टेस्टी हैदराबादी वेज दम बिरयानी, हर कोई खाएगा उंगलियां चाटकर, जानें रेसिपी

विज्ञापन

भांग की चटनी बनाने की रेसिपी- (Bhang Ki Chutney Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई को लेकर गैस पर रखें।
  • फिर आप इसमें भांग के बीजों को डालकर भूरे रंग का होने तक भून लें।
  • इसके बाद आप गैस को बंद करके बीजों को थोड़ी गेर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • फिर आप चटनी के ऑथेटिंक टेस्ट के लिए आप इसको सिल बट्टे की मदद से पीस लें।
  • इसके लिए सिल बट्टे पर थोड़े से भांग के बीज डालें।
  • फिर आप इस पर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सारे भांग के बीजों को पीस लें।
  • इसके साथ ही आप हरी मिर्च को भी भांग के साथ पीस लें।
  • फिर आप इसको किसी बाउल में निकालकर रख लें।
  • अब आपकी पहाड़ी स्टाइल टेस्टी भांग के बीज की चटनी बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इस चटनी को सब्जी-रोटी या दाल-चावल के साथ सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola