हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Walking vs Household Chores: कैलोरी कम करने के लिए क्या करना बेहतर?

Walking vs Household Chores: कैलोरी बर्न के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि घरेलू कामों को करने से भी कैलोरी घटाई जा सकती हैं। आइए जानते हैं वॉक या घरेलू काम, क्या करने से कम होगा वजन।

विज्ञापन
Walking vs Household Chores

Walking vs Household Chores: कैलोरी कम करने के लिए एक्सरसाइज करने, पैदल चलने और घर के कामों को करना फायदेमंद होता है। मगर ज्यादा फायदेमंद कौन सी एक्सरसाइज है? हालांकि, दोनों ही एक्टिविटीज कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं, लेकिन जल्दी लाभ लेने के लिए कौन सी एक्टिविटी करनी चाहिए? चलना एक सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय करती है। वहीं, घर के काम जैसे बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना और पोछा लगाना शारीरिक गतिविधियों में शामिल होते हैं। आइए जानते हैं दोनों के फायदों के बारे में।

वॉक vs घरेलू काम

पैदल चलने से कैलोरी बर्न गति और वजन पर निर्भर करती है। जैसे कि यदि किसी का वजन 70 किलो है, तो अगर वह प्रति घंटा 3 मील तक पैदल यात्रा करता है, तो वह 240 कैलोरी को कम कर सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू कार्यों को करने में अगर कोई प्रति घंटा पोछा लगाता है, तो 200 कैलोरी कम कर सकता है और वैक्यूम क्लीनिंग से सफाई करने पर 175 कैलोरी कम होती है। गार्डनिंग करने में 250 से 300 कैलोरी घटाई जा सकती है। बर्तन धोने से प्रति घंटा सिर्फ 90 कैलोरी कम होती है।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में क्यों बढ़ जाती हैं एसिडिटी की समस्या? 

विज्ञापन

क्या फायदेमंद?

अगर आपका उद्देश्य केवल कैलोरी बर्न करना है, तो वॉक करना ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि यह तुरंत लाभ पहुंचाता है। वहीं, अगर आपके पास ज्यादा समय कम है, तो घर के कामों की मदद से भी कैलोरी बर्न कर सकते हैं, हालांकि इसके परिणाम धीरे-धीरे दिखते हैं। क्योंकि घरेलू कार्यों में हर काम को करने में अलग-अलग तरीके से कैलोरी बर्न होती है।

Photo Credit- Meta AI

विज्ञापन

जरूरी टिप्स

  1. आप सुबह की शुरुआत मॉर्निंग वॉक से कर सकते हैं। सुबह 30 मिनट की सैर करने से कैलोरी बर्न की जा सकती है।
  2. अगर आप अपने शरीर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो घर के काम कर सकते हैं।
  3. यदि घर के कामों की मदद से कैलोरी कम करना चाहते हैं, तो इन कामों को तेजी से करें।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों जरूरी है डिनर?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola