---विज्ञापन---

रोजाना वॉक करने से भी क्या बढ़ सकती है उम्र? जानें पैदल चलने के फायदे

Walking Health Benefits: वॉक करना शरीर के लिए जरूरी होता है। अगर आप सही स्पीड से वॉक करते हैं, तो इससे कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं पैदल चलने के फायदों के बारे में।

---विज्ञापन---

Walking Health Benefits: भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। नहीं तो गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। हालांकि बिजी लाइफस्टाइल के चलते कभी-कभार कुछ लोग अपनी सेहत को अनदेखा कर देते हैं, जिसके कारण भविष्य में उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में एक्सरसाइज करना एक बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन जिन लोगों के पास एक्सरसाइज करने का भी समय नहीं है, वो वॉक कर सकते हैं। अगर व्यक्ति रोजाना वॉक यानी पैदल चलता है, तो इससे उसकी लाइफस्टाइल और जीवन पर भी असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी आपको जवान रखेंगे ये 5 टिप्स, Miss Universe को भी दे पाएंगे टक्कर!

रोजाना वॉक करने के फायदे

जानकार बताते हैं कि अगर वॉक को सही ढंग से किया जाता है, तो ये एरोबिक एक्सरसाइज के समान फायदा देती है। वॉक करने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा तो कम होता ही है। साथ ही सर्कुलेटरी सिस्टम भी सही रहता है।

---विज्ञापन---

इसके अलावा जो लोग रोजाना वॉक करते हैं, उन्हें डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है।

वॉक करने से भी क्या उम्र बढ़ती है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जो लोग नियमित रूप से वॉक करते हैं, वो वॉक न करने और धीरे-धीरे चलने वालों की तुलना से उम्र में ज्यादा जी सकते हैं। इसके अलावा रोजाना एक घंटे ब्रिस्क वॉक करने से भी जीवन के कुछ दिन बढ़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

आमतौर पर व्यक्ति को ढाई से 4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वॉक करनी चाहिए। रोजाना डेढ़ किमी वॉक करने से करीब 100 कैलोरी बर्न होती है। हालांकि ये सभी चीजें व्यक्ति की उम्र, वजन, लंबाई और वॉक करने की स्पीड पर निर्भर करती हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: अलग-अलग क्यों होना चाहिए पति-पत्नी का बैंक खाता? जानें 3 वजह

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 02, 2024 04:46 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola