Walking Benefits: सर्दी हो या गर्मी पैदल चलना हर मौसम में हेल्थ के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रह सकता है। ये वजन घटाने में भी मदद कर सकती है, तो इसे चमत्कारिक दवा के रूप में माना जा सकता है। ये एक रोजमर्रा की गतिविधि है जिसे आप आसानी से अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप सुबह शाम रोज पैदल चलते हैं इससे शरीर एक्टिव रहता है और आप अपने दिनभर के कामों को फुर्ती से कर पाते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर साइंस क्या कहता है?
क्या कहती है साइंस ?
साइंस कहती है कि हर रोज चलने एक नहीं बल्कि कई सारे सारे फायदे हो सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है। जब मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, तो वे एडिनोसिन मोनोफॉस्फेट-एक्टिवेटेड प्रोटीन किनेज नामक एंजाइम को एक्टिव करती हैं। ये खाने की एनर्जी को हमारी मांसपेशियों की कोशिकाओं में पहुंचाने में मदद करता है, जहां इसे शरीर के लिए एनर्जी के रूप में बदला जाता है। इस प्रक्रिया के न होने पर आप मोटापा, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।
ये भी पढ़े- नए साल में हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, जानें एक्सपर्ट की राय
पैदल चलने के फायदे
स्ट्रेस रहता है दूर- सुबह की ताजी हवा में चलने से आपके शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है, जिससे तनाव कम होता है। सुबह पैदल चलने से शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल भी कम होता है, जिससे आप एंग्जायटी से बचे रह सकते हैं।
वेट लॉस में मिलती है मदद- हर रोज पैदल चलने से शरीर में कैलोरी होती है, जिससे शरीर में जमा फैट कम होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
नींद अच्छी आती है- अगर आप हर रोज 30 मिनट से ज्यादा पैदल चलते हैं, तो इससे आपको रात के समय गहरी और अच्छी नींद आती है। जब आप अच्छी नींद लेते तो उठने के बाद आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है और आप आपने काम पर फोकस कर पाते हैं।
ये भी पढ़े- विटामिन डी की कमी के होते हैं ये 3 संकेत, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
10 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
13 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
13 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
16 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
17 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
18 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
20 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
20 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines