Walking Benefits: सर्दियों में पैदल चलने के 3 फायदे, जानें क्या कहती है साइंस

Walking Benefits: पैदल चलना हर मौसम में और हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। हर रोज पैदल चलने से एक नहीं कई सारे फायदे हो सकते है और साथ ही ये आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रखती है।

Walking Benefits

Walking Benefits

क्या कहती है साइंस ?

साइंस कहती है कि हर रोज चलने एक नहीं बल्कि कई सारे सारे फायदे हो सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है। जब मांसपेशियां सिकुड़ती हैं, तो वे एडिनोसिन मोनोफॉस्फेट-एक्टिवेटेड प्रोटीन किनेज नामक एंजाइम को एक्टिव करती हैं। ये खाने की एनर्जी को हमारी मांसपेशियों की कोशिकाओं में पहुंचाने में मदद करता है, जहां इसे शरीर के लिए एनर्जी के रूप में बदला जाता है। इस प्रक्रिया के न होने पर आप मोटापा, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो सकते हैं।

पैदल चलने के फायदे

स्ट्रेस रहता है दूर- सुबह की ताजी हवा में चलने से आपके शरीर में एनर्जी बूस्ट होती है, जिससे तनाव कम होता है। सुबह पैदल चलने से शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल भी  कम होता है, जिससे आप एंग्जायटी से बचे रह सकते हैं।

वेट लॉस में मिलती है मदद- हर रोज पैदल चलने से शरीर में कैलोरी होती है, जिससे शरीर में जमा फैट कम होता है और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।

नींद अच्छी आती है- अगर आप हर रोज 30 मिनट से ज्यादा पैदल चलते हैं, तो इससे आपको रात के समय गहरी और अच्छी नींद आती है। जब आप अच्छी नींद लेते तो उठने के बाद आपका शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है और आप आपने काम पर फोकस कर पाते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ