Walking Benefits: रोज कितना चलने से कम होता है वजन? डॉक्टर से जानिए सही जवाब

Walking Benefits: वजन घटाने के लिए वॉकिंग एक आसान और असरदार तरीका है। जानें रोज कितने किलोमीटर चलना जरूरी है और वॉकिंग से कितनी कैलोरी बर्न होती है।

(weight loss)

Walking Benefits: वजन घटाने के लिए लोग अक्सर वॉकिंग को सबसे आसान और असरदार तरीका मानते हैं। इसके लिए न कोई खास उपकरण चाहिए, न जिम जाना पड़ता है। सिर्फ एक जोड़ी आरामदायक जूते और कुछ समय निकालने से ही आप अपना वजन कम कर सकते हैं और ओवरऑल हेल्थ को सही रख सकते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि रोज कितने किलोमीटर चलने से वजन घटता है? अगर आपके दिमाग में भी ऐसा कोई सवाल है, तो हमारी इस रिपोर्ट में आपको सही जवाब मिल जाएगा।

विज्ञापन

रोज कितना चलना चाहिए?

डॉ. आशीष चौधरी, मैनेजिंग डायरेक्टर, आकाश हेल्थकेयर के अनुसार, वजन घटाने के लिए रोजाना 5 से 7 किलोमीटर चलना फायदेमंद रहता है। यह लगभग 7,000 से 10,000 कदम के बराबर होता है। इतनी वॉक नियमित रूप से करने से लगभग 200 से 400 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

कैलोरी के हिसाब से वॉकिंग का साइंस समझें

डॉक्टर के अनुसार, औसतन 70 किलो वजन वाले व्यक्ति को 1 किलोमीटर चलने पर 50 से 70 कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। आधा किलो वजन घटाने के लिए लगभग 3,500 कैलोरी बर्न करनी होती है।

विज्ञापन

वॉकिंग के साथ खानपान में सुधार जरूरी

डॉक्टर कहते हैं कि सिर्फ चलने से तेजी से वजन नहीं घटता अगर आपकी डाइट अनहेल्दी है। कैलोरी डिफिसिट भी जरूरी है यानी आप जितनी कैलोरी खा रहे हैं, उससे ज्यादा बर्न करें। संतुलित डाइट के साथ वॉकिंग करने से भी नतीजे जल्दी और बेहतर मिलते हैं।

विज्ञापन

कैसे करें शुरुआत?

  • अगर आप नए हैं, तो 2–3 किलोमीटर की वॉक से शुरुआत करें।
  • दूरी और स्पीड को धीरे-धीरे बढ़ाएं।
  • पहाड़ी इलाके में चलना या तेज चलना भी आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

रेगुलर रहना सबसे बड़ा मंत्र

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर हम कोई भी एक्टिविटी शुरू करते हैं, तो उसका लाभ हमें 1 दिन या 1 हफ्ते में नहीं मिलेगा। नियमितता बहुत जरूरी है। वॉक करके वजन घटाना है, तो ध्यान रखें कि कम से कम 1 महीने वॉक करने के बाद ही शरीर पर उसका असर दिखेगा।

कुछ टिप्स

  • हफ्ते में कम से कम 5 दिन वॉकिंग करें।
  • फिटनेस ट्रैकर या मोबाइल ऐप की मदद से कदमों की गिनती करें और ट्रैक रिकॉर्ड करें।

ये भी पढ़ें- पोस्टपार्टम चैलेंज क्या होते हैं? डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में होते हैं ये बदलाव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ