Walking Benefits: सुबह नंगे पैर घास पर चलने के होते हैं ये 3 फायदे, जानें क्या कहते हैं योगा एक्सपर्ट

Walking Benefits: अगर आप हर रोज घास पर लगातार अंगे पैर चलते हैं, तो ये आपके शरीर को हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है।

Walking Benefits

Walking Benefits

विज्ञापन

क्या कहती हैं योगा एक्सपर्ट

योगा एक्सपर्ट हंसा जी बताती हैं कि अगर आप सुबह खुले पैर चलते हैं, तो आपकी और पृथ्वी का मैग्नेटिक फील्ड अपने आप समानांतर हो जाता है और आपका शरीर शांति फील करता है। आपके पैरों में नव एंडिंग्स होते हैं और जब आप नेचुरल सरफेस जैसे कि पत्थरों और घास पर नंगे पैर चलते हैं तो इससे आपके पैरों पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है। बस इस बात का ध्यान दें कि आप जिस जगह पर चल रहे हैं वह साफ हो सुरक्षित हो जिससे आपके पैर पर कोई चोट ना लगे जब आप खुले पैर चलते हैं तो इसे ग्राउंडिंग या अर्लिंग कहते हैं ये आपके मूलाधार चक्र को एक्टिव करते हैं साथ ही आपको चिंता, डिप्रेशन दूर और मुड को फ्रेश रखता है।

विज्ञापन

सूजन होता है कम

जो लोग लंबे समय से दर्द या सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए घास पर नंगे पैर चलना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप नेचुरल तरीके से इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

विज्ञापन

मेंटल हेल्थ

नंगे पैर चलना माइंडफुलनेस को बढ़ावा देता है, जिससे आपका दिमाग लंबे समय तक हेल्दी रहता है। ये आपको और अपने आस-पास के माहौल से जुड़े रहने में मदद मिलती है। ये आपके तनाव को कम करने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन को देता है बढ़ावा

घास पर नंगे पैर चलने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। लगातार नंगे पैर चलने से वैरिकाज नसों, ठंडे हाथ-पैर और ब्लड फ्लो से जुड़ी अन्य समस्याओं का खतरा भी कम हो सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ