Walking Benefits: बॉडी का एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ये आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखता है। वहीं, आज के समय में कई लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह जिम में जाकर एक्सरसाइज करें या फिर घंटों तक दौर लागाए। इसी को लेकर क्लीवलैंड क्लिनिक के डॉक्टर और सलाहकार, मार्क हाइमन ने इंस्टाग्राम पर आपने सुझाव शेयर किए। साथ ही रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि हर रोज केवल 10 मिनट चलना मौत के खतरे को कम कर सकता है और आपकी उम्र भी लंबी हो सकती है।
क्या कहती है रिसर्च?
डॉक्टर ने रिसर्च के कुछ बिंदुओं को शेयर करते हुए बताया कि द लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में सात साल में 47,000 लोगों को फॉलो किया गया और पाया गया कि पैदल चलने से मौत का खतरा कम हो सकता है। 60 साल और उससे ज्यादा की उम्र के वयस्कों में हर रोज 6,000 से 8,000 कदम चलने से सबसे ज्यादा फायदा देखा गया। वहीं, 60 साल से कम उम्र के वयस्कों को सबसे ज्यादा फायदा हर रोज 8,000 से 10,000 कदम चलना से मिला। बॉडी के एक्टिव रहने से शरीर केवल फिट ही नहीं रहता, बल्कि कई बीमारियां भी दूर रहती है।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
पैदल चलने के फायदे
पैदल चलने से ब्लड फ्लो सही रहता है खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा मिलता है। इस कारण आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। नियमित रूप से पैदल चलने से हार्ट की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके लिए हर रोज दिन में 10 मिनट जरूर पैदल चलें, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय है तो आप दिन में 30 मिनट भी चल सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
वहीं, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। इसके लिए आप खाने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन ठीक रहता है और ब्लड शुगर के लेवल में भी कमी आती है और इसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने का एक अच्छा तरीका भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
9 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
11 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
11 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
12 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
12 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
13 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
16 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
16 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
18 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines