Walking Benefits: सिर्फ 10 मिनट पैदल चलने से कम होता है मौत का खतरा! डॉक्टर ने बताए गजब के फायदे

Walking Benefits: अगर आप हर रोज खुद को एक्टिव रखते हैं तो इससे आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। साथ ही इससे आपकी उम्र लंबी होती है और मौत का खतरा कम होता है। इसके लिए आप हर रोज 10 मिनट के लिए पैदल चल सकते हैं। आएइ जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?    

Walking Benefits

Walking Benefits

Walking Benefits: बॉडी का एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ये आपको हेल्दी रखने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी दूर रखता है। वहीं, आज के समय में कई लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वह जिम में जाकर एक्सरसाइज करें या फिर घंटों तक दौर लागाए। इसी को लेकर क्लीवलैंड क्लिनिक के डॉक्टर और सलाहकार, मार्क हाइमन ने इंस्टाग्राम पर आपने सुझाव शेयर किए। साथ ही रिसर्च के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि हर रोज केवल 10 मिनट चलना मौत के खतरे को कम कर सकता है और आपकी उम्र भी लंबी हो सकती है।

क्या कहती है रिसर्च? 

डॉक्टर ने रिसर्च के कुछ बिंदुओं को शेयर करते हुए बताया कि द लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में सात साल में 47,000 लोगों को फॉलो किया गया और पाया गया कि पैदल चलने से मौत का खतरा कम हो सकता है। 60 साल और उससे ज्यादा की उम्र के वयस्कों में हर रोज 6,000 से 8,000 कदम चलने से सबसे ज्यादा फायदा देखा गया। वहीं, 60 साल से कम उम्र के वयस्कों को सबसे ज्यादा फायदा हर रोज 8,000 से 10,000 कदम चलना से मिला। बॉडी के एक्टिव रहने से शरीर केवल फिट ही नहीं रहता, बल्कि कई बीमारियां भी दूर रहती है।

पैदल चलने के फायदे

पैदल चलने से ब्लड फ्लो सही रहता है खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL)  कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ावा मिलता है। इस कारण आपका हार्ट लंबे समय तक हेल्दी रहता है। नियमित रूप से पैदल चलने से हार्ट की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। इसके लिए हर रोज दिन में 10 मिनट जरूर पैदल चलें, लेकिन अगर आपके पास ज्यादा समय है  तो आप दिन में 30 मिनट भी चल सकते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

वहीं, अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो  पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। इसके लिए आप खाने के बाद थोड़ी देर टहल सकते हैं। इससे शरीर में इंसुलिन ठीक रहता है और ब्लड शुगर के लेवल में भी कमी आती है और इसे ब्लड शुगर कंट्रोल करने का एक अच्छा तरीका भी माना जाता है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ