हर रोज पैदल चलना कई तरह से फायदेमंद होता है। इससे आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं, खासकर के तब जब आप खाना खाने के बाद पैदल चलते हैं। कई लोग अपने वजन को कंट्रोल करने और फिट रहने के लिए भी इस तरीके को अपनाते हैं तो वहीं कुछ लोग जिम जाने की जगह पैदल चलना पसंद करते हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव बना रहता है और आप अपने काम पर भी फोकस कर पाते हैं। इसके अलावा आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर आचार्य बालकृष्ण क्या कहते हैं…
आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आपको जो भी खाना मिलता है उसे मन से खाएं। इसके बाद कई लोग सोने के लिए चले जाते हैं, लेकिन ये गलती आप न करें आपके पास जितना भी समय हो खाना खाने के थोड़ी देर बाद टहलने जरूर जाएं, चाहे आप कितना भी थके क्यों न हों। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। साथ ही आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं।
हेल्दी डाइजेशन सिस्टम
खाना खाने के बाद टहलने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं और आपका खाना आसानी से पचता है। साथ ही इससे आपकी आंतें एक्टिव बनी रहती हैं और आप पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी से दूर रहते हैं।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
शुगर लेवल रहता है कंट्रोल
पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे आप डायबिटीज के खतरे से बचे रह सकते हैं। वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो पैदल चलने से आपको ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने में मददगार
खाने के बाद 10 मिनट पैदल चलने से बिना ज्यादा मेहनत किए कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपका शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है। साथ ही आपको समय पर भूख लगती है और आप हेल्दी खाना खा पाते हैं। इस वजह से आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर पाते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
18 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
20 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
22 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines