खाने के बाद 10 मिनट टहलने के होते हैं 3 फायदे! जानें क्या कहते हैं आचार्य बालकृष्ण

अगर आप हर रोज अपने रुटीन के अनुसार खाने के बाद पैदल चलते हैं तो इससे आपका शरीर हेल्दी रहता है और आप बीमारियों दूर रहते हैं। साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर आचार्य बालकृष्ण क्या कहते हैं? 

Walking Benefits

Walking Benefits

विज्ञापन

हर रोज पैदल चलना कई तरह से फायदेमंद होता है। इससे आपका शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं, खासकर के तब जब आप खाना खाने के बाद पैदल चलते हैं। कई लोग अपने वजन को कंट्रोल करने और फिट रहने के लिए भी इस तरीके को अपनाते हैं तो वहीं कुछ लोग जिम जाने की जगह पैदल चलना पसंद करते हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव बना रहता है और आप अपने काम पर भी फोकस कर पाते हैं। इसके अलावा आपके शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और आप डायबिटीज जैसी बीमारी से बचे रहते हैं। आइए जानते हैं कि इसे लेकर आचार्य बालकृष्ण क्या कहते हैं…

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि आपको जो भी खाना मिलता है उसे मन से खाएं। इसके बाद कई लोग सोने के लिए चले जाते हैं, लेकिन ये गलती आप न करें आपके पास जितना भी समय हो खाना खाने के थोड़ी देर बाद टहलने जरूर जाएं, चाहे आप कितना भी थके क्यों न हों। इससे आपका डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। साथ ही आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

विज्ञापन

हेल्दी डाइजेशन सिस्टम

खाना खाने के बाद टहलने से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है। इससे आप पेट से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं और आपका खाना आसानी से पचता है। साथ ही इससे आपकी आंतें एक्टिव बनी रहती हैं और आप पेट फूलने और अपच जैसी परेशानी से दूर रहते हैं।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

पैदल चलने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे आप डायबिटीज के खतरे से बचे रह सकते हैं। वहीं अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो पैदल चलने से आपको ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

वजन घटाने में मददगार

खाने के बाद 10 मिनट पैदल चलने से बिना ज्यादा मेहनत किए कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपका शरीर हेल्दी और फिट बना रहता है। साथ ही आपको समय पर भूख लगती है और आप हेल्दी खाना खा पाते हैं। इस वजह से आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर पाते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ