List of Vladimir Putin dishes: रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin Food) भारत में हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. हालांकि, पुतिन के भारत आने से पहले ही उनके खाने और रहने की व्यवस्था कर दी गई थी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पुतिन के लिए खाने की क्या व्यवस्था की गई होगी? वो ऐसा क्या खाते होंगे, जो उन्हें फिट रखने का काम करते हैं. पुतिन की पर्सनैलिटी ऐसी है कि हर किसी को जानने की जिज्ञासा होगी उन्हें नाश्ते में क्या सर्व किया जाता होगा. Fragile Empire: How Russia Fell in and Out of Love with Vladimir Putin किताब के अनुसार, वो नाश्ते में एक पक्षी का अंडा खाते हैं और साथ में जूस भी पीते हैं. ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए फूड पर गैर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी पुतिन की स्पेशल मेजबानी, जानें क्या है इसका रोचक इतिहास?
पुतिन किस पक्षी का अंडा खाते हैं?
द न्यूजवीक के बेन जुडाह ने 2014 में पुतिन के बारे में एक किताब लिखी थी. इस किताब को लिखने में उन्हें तीन साल लगे थे. इस किताब के अनुसार, पुतिन ब्रेकफास्ट में आमलेट खाते हैं, जो मुर्गी का नहीं होता बल्कि बटेर (Bater Ka Anda) का होता है. एक्सपर्ट के अनुसार, बटेर का अंडा हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
बटेर का अंडा हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है?
बटेर का अंडा (Quail Eggs Benefits) हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको प्रोटीन, विटामिन बी12, फोलेट, आयरन, राइबोफ्लेविन, कोलीन, विटामिन ए और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. हेल्थ लाइन पर मिली जानकारी कहती है कि बटेर का अंडा सर्दियों में काफी फायदा करता है.
पुतिन के फेवरेट फूड्स
फलों का जूस- पुतिन पर लिखी किताब के अनुसार पुतिन ब्रेकफास्ट (Putin Breakfast) में आमलेट के साथ फलों का जूस पीना पसंद करते हैं. फलों का जूस मौसमी फल से बनाया जाता है, जिसके सेवन करने से इंसान कई बीमारियों से दूर रहता है.
दलिया- पुतिन नाश्ते में दलिया भी खाना पसंद करते हैं. दलिया हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसका सेवन सुबह करना बेहतर माना जाता है.
सब्जियां- 2019 में जारग्रेड टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने अपनी पसंद को लेकर बात की थी कि उन्हें कोई खास चीज पसंद नहीं है. उन्हें सब्जियां बहुत पसंद हैं जैसे- टमाटर, खीरा, सलाद और हरी सब्जियां आदि.
फ्रेश और ऑर्गेनिक खाना- पुतिन फ्रेश और ऑर्गेनिक खाना भी पसंद करते हैं. खाने के मामले में पुतिन काफी हेल्दी चीजें पसंद करते हैं, जो उन्हें ऑर्गेनिक फायदे देने का काम करती है.
इसे भी पढ़ें- अलीपुर में नकली देसी घी की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ऐसे में यहां जानिए असली देसी घी की क्या पहचान है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 mins agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
14 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
17 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
22 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 days agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines