---विज्ञापन---

किस पक्षी का अंडा खाते हैं Vladimir Putin? जानिए पोषण से भरपूर उनके फेवरेट फूड

Vladimir Putin Favorite Food: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 73 साल के हैं और आज भी बिल्कुल फिट दिखते हैं. इसलिए यह जानना जरूरी है कि वो ऐसे कौन-से फूड खाते हैं जो उन्हें एकदम हेल्दी रखने का काम कर रहे हैं. 

---विज्ञापन---

List of Vladimir Putin dishes: रूस के राष्ट्रपति पुतिन (Vladimir Putin Food) भारत में हैं और आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. हालांकि, पुतिन के भारत आने से पहले ही उनके खाने और रहने की व्यवस्था कर दी गई थी. ऐसे में सवाल ये उठता है कि पुतिन के लिए खाने की क्या व्यवस्था की गई होगी? वो ऐसा क्या खाते होंगे, जो उन्हें फिट रखने का काम करते हैं. पुतिन की पर्सनैलिटी ऐसी है कि हर किसी को जानने की जिज्ञासा होगी उन्हें नाश्ते में क्या सर्व किया जाता होगा. Fragile Empire: How Russia Fell in and Out of Love with Vladimir Putin किताब के अनुसार, वो नाश्ते में एक पक्षी का अंडा खाते हैं और साथ में जूस भी पीते हैं. ऐसे में अगर आप भी यह जानना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए फूड पर गैर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी पुतिन की स्पेशल मेजबानी, जानें क्या है इसका रोचक इतिहास?

---विज्ञापन---

पुतिन किस पक्षी का अंडा खाते हैं? 

द न्यूजवीक के बेन जुडाह ने 2014 में पुतिन के बारे में एक किताब लिखी थी. इस किताब को लिखने में उन्हें तीन साल लगे थे. इस किताब के अनुसार, पुतिन ब्रेकफास्ट में आमलेट खाते हैं, जो मुर्गी का नहीं होता बल्कि बटेर (Bater Ka Anda) का होता है. एक्सपर्ट के अनुसार, बटेर का अंडा हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है.   

बटेर का अंडा हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद है?

बटेर का अंडा (Quail Eggs Benefits) हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको प्रोटीन, विटामिन बी12, फोलेट, आयरन, राइबोफ्लेविन, कोलीन, विटामिन ए और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं. हेल्थ लाइन पर मिली जानकारी कहती है कि बटेर का अंडा सर्दियों में काफी फायदा करता है.

---विज्ञापन---

पुतिन के फेवरेट फूड्स 

फलों का जूस- पुतिन पर लिखी किताब के अनुसार पुतिन ब्रेकफास्ट (Putin Breakfast) में आमलेट के साथ फलों का जूस पीना पसंद करते हैं. फलों का जूस मौसमी फल से बनाया जाता है, जिसके सेवन करने से इंसान कई बीमारियों से दूर रहता है. 
दलिया- पुतिन नाश्ते में दलिया भी खाना पसंद करते हैं. दलिया हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, जिसका सेवन सुबह करना बेहतर माना जाता है.
सब्जियां- 2019 में जारग्रेड टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने अपनी पसंद को लेकर बात की थी कि उन्हें कोई खास चीज पसंद नहीं है. उन्हें सब्जियां बहुत पसंद हैं जैसे- टमाटर, खीरा, सलाद और हरी सब्जियां आदि.
फ्रेश और ऑर्गेनिक खाना- पुतिन फ्रेश और ऑर्गेनिक खाना भी पसंद करते हैं. खाने के मामले में पुतिन काफी हेल्दी चीजें पसंद करते हैं, जो उन्हें ऑर्गेनिक फायदे देने का काम करती है.  

इसे भी पढ़ें- अलीपुर में नकली देसी घी की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, ऐसे में यहां जानिए असली देसी घी की क्या पहचान है

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Dec 05, 2025 11:05 AM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola