Vivah Muhurat 2023: फरवरी में जमकर होगा धूम-धड़ाका, ये हैं शादियों के 13 शुभ मुहूर्त
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Vivah Muhurat 2023: तैयार हो जाइये। अगले सप्ताह यानी फरवरी की 6 तारीख से शादियों की शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। लिहाजा फरवरी में जमकर शादियों के कार्ड आपको मिलने वाले हैं। पंचांग के अनुसार फरवरी में शादियों के कुल 13 शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat 2023) हैं। जबकि इस साल 2023 में शादियों के कुल 64 मुहूर्त हैं।
जनवरी के बाद अब फरवरी में भी जमकर शहनाइयां बजने वाली हैं। 6 फरवरी से शुरू होने वाले शादी के शुभ मुहूर्त 28 फरवरी तक चलेंगे। बैक-टू-बैक शादियों की तारीखें हैं। बता दें कि इस साल दो खरमास पड़ने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहला खरमास 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा। जबकि दूसरा खरमास इस साल 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2024 तक रहेगा।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: चेहरे पर रात में सोने से पहले लगाएं किचन में रखी ये खास चीज, मिलेगा खूबसूरत निखार

खरमास में किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। खरमास को लेकर एक कथा प्रचलित है। बताया जाता है कि एक बाद भगवान सूर्य अपने सात घोड़ों वाले रथ पर सवार होकर ब्रह्मांड की परीक्रमा कर रहे थे। काफी समय लग जाने के कारण उनके रथ के घोड़े थक गए। इस पर उन्होंने एक नदी के किनारे खड़े दो गधों (खर) को रथ में जोड़ लिया और रथ के दो घोड़ों को आराम करने और पानी पीने के लिए रोक दिया।

बताया जाता है कि गधों के रथ में जुड़ जाने के कारण यात्रा की गति धीमी हो गई और भगवान सूर्य को एक माह का ज्यादा समय लग गया। इसके कारण हर वर्ष खरमास आता है। इसमें किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। माना जाता है कि इस समय रिश्ते की बातचीत या शादी, गृह प्रवेश या भूमि पूजन, मुंडन या तिलकोत्सव, यगोपवित संस्कार यानी जनेऊ, और नए काम या नई चीजों को शुरू करने से बचा जाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: