Vitamin-D Rich Foods: सर्दियों में धूप न मिलने की वजह से विटामिन-डी की कमी हो जाती है। जिस कारण हड्डियां कमजोर होने लगती और शरीर के कई अंगों में दर्द की समस्या होने लगती है। इस समस्या से एक नहीं बल्कि कई लोग परेशान रहते हैं। एक अध्ययन पाया गया कि जिन इलाकों में प्रदूषण कम था, वहां के लोगों में विटामिन-डी की कुछ कमी नहीं थी, लेकिन जिन इलाकों में ज्यादा प्रदूषण था वहां के लोगों में विटामिन डी की कमी अधिक थी। इस कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल कर सकते है, जो विटामिन-डी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन-कौन से फंड्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं?
अंडे
अंडे के पीला वाला भाग में विटामिन-डी का एक अच्छा सोर्स होता है। विटामिन डी के अलावा इसमें हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं, जो को शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- किडनी को डिटॉक्स करते हैं ये फूड्स, जानें खाने के फायदे
मशरूम
मशरूम विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए आपको सर्दियों में मशरूम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये विटामिन डी2 और विटामिन डी3 की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप मशरूम को सब्जी, सलाद या फिर सैंडविच में डालकर खा सकते हैं।
मछली
मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है। अगर आप नॉनवेज खाते है तो अपनी डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं। खासकर फैटी फिश जैसे साल्मन, सार्डिन, ट्रस्ट और मैकरील विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी है तो आप मछली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये आपके हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करती है।
सोया मिल्क
सोया मिल्क में विटामिन-डी का एक अच्छा सोर्स है। यह शाकाहारी लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सोया मिल्क के सेवन से विटामिन-डी की ही नहीं बल्कि प्रोटीन की कमी को भी पूरा करता है।
ये भी पढ़ें- फायदेमंद समझकर रोज खा रहे हैं सफेद चावल, जरा जान लीजिए इसकी सच्चाई
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
18 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines