Vitamin D Rich Dry fruits: हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी पोषण का होना जरूरी है। हमारे शरीर की अच्छी ग्रोथ के लिए विटामिन, मिनरल्स का साथ-साथ कई पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं में से एक है विटामिन डी (Vitamin D), जो मसल्स और बॉन्स के लिए अहम होता है। विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स सूरज की किरणें हैं।
हालांकि, कई दिनों से हो रही कड़ाके की सर्दी ने एक तरह से सभी लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। इस भंयकर सर्दी और घने कोहरे के कारण कई दिनों से धूप देखने को नहीं मिल रही है और सूरज की रोशनी न मिलने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी आने लगती है। ऐसे में भारी पड़ रही सर्दी में कुछ विटामिन डी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
बादाम (Almonds)
सर्दी में बादाम खाने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है और दिमाग भी तेज होता है। दिनभर में 2-3 बादाम खाने से एनर्जी और शरीर को गर्माहट मिलती है।
सूखे आलूबुखारे (dried plums)
ड्राई प्लम जिन्हें हम सूखे आलूबुखारे या प्रून नाम से भी जानते हैं। ये आपके पाचन में सुधार करता है और विटामिन डी की कमी भी पूरी करते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन के और पोटेशियम जैसे विटामिन-मिनरल्स का भी अच्छा सोर्स है।
ये भी पढ़ें- Shoaib Malik से ज्यादा अमीर हैं Sania Mirza
8 विटामिन डी से भरपूर ड्राई फ्रूट्स दूर करेंगे सर्दी, देखें ये वीडियो-
किशमिश (Raisins)
सर्दियों में किशमिश का सेवन आपके शरीर में कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस की कमी को पूरा करते हैं। आयरन और फाइबर होने के कारण यह शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रोंग करता है।
क्रैनबेरी (Cranberry)
सर्दियों में क्रैनबेरी खाने से विटामिन डी कमी को दूर कर सकते हैं। इसे सुपर फूड भी बोला जाता है। विटामिन-डी के अलावा फाइबर, विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे जरूरी एलिमंट भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- BMI Vs Body Fat Percentage: आपका बॉडी फैट बताएगा आप कितने हेल्दी?
खजूर (Dates)
खजूर में भरपूर विटामिन सी और डी पाया जाता है, जो इसे सर्दियों में इसे एक सुपरफूड बनाता है। खजूर में मिलने जाने वाले विटामिन डी और सी स्किन को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं और स्किन से जुड़ी परेशानियों से बचाव करते हैं।
अखरोट (Walnut)
अखरोट भी विटामिन डी का एक बढ़िया सोर्स है। 100 Gram अखरोट में लगभग 2.6 MG विटामिन डी पाया जाता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर भी पाया जाता है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines