Vitamin D: सर्दियों में ज्यादातर लोगों को विटामिन डी की कमी से परेशान रहते हैं, क्योंकि इस मौसम में शरीर को पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलती है, जिसे विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। इसकी कमी के कारण बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। यहां तक की हड्डियां कमजोर होने के कारण जोड़ो में दर्द रहने लगता है और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए हमारे पास हेल्दी फूड्स खाना और हेल्दी और गर्म ड्रिंक एक अच्छा तरीका हो सकता है। इसके लिए आप घर पर ही गोंद की राब के आसान विधि से बना सकते हैं, जो एक टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका और फायदा…
सामग्री
पानी- 2 कप
चम्मच गुड़- 1/2 बड़ा
गोंद- 1 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
सूखा अदरक पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
बादाम- 8 से 10
कटा हुआ सूखा नारियल- 1 बड़ा चम्मच
घी- 1 बड़ा चम्मच
ये भी पढ़े- चेहरे पर नजर आते हैं तनाव के ये 3 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर
राब बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें घी डालें और गोंद को फ्राई करें।
2. इसके फ्राई होने के बाद आप इसे दरदरा पीस लें।
3. अब इसमें बादाम, नारियल, काली मिर्च पाउडर, सूखा अदरक पाउडर और इलायची पाउडर को अच्छे से मिला लें।
4. इसके बाद एक पैन में पानी को गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. अब इसमें तैयार गोंद के मिक्सचर को डालें और 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं।
6. इलके बाद आपका गोंद का राब का राब तैयार हो जाएगा और इसे आप गर्म-गर्म पी सकते हैं।
गोंद के राब के फायदे
गोंद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दियों में इन्फेक्शन को दूर रखने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी और हड्डियां मजबूत रहती है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलता है। इसके साथ ही राब में मौजूद ड्राइ फ्रुट्स विटामिन की कमी को दूर करता है। साथ ही अदरक आपको सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़े- इन 3 मसालों का पानी गलाएगा पेट की चर्बी, 7 दिनों दिखेगा असर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
5 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
21 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
22 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines