Vitamin D: सर्दियों में विटामिन डी कमी होना एक आम बात है, लेकिन इससे जुड़ी समस्याएं आम नहीं होती हैं। विटामिन डी हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। ये आपको हेल्दी ही नहीं बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रखती है। ये हमारे शरीर को ठीक से काम करने, शरीर का विकास और एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है। विटामिन डी हड्डियों को मजबूत रखने का काम करती है। इसकी कमी के गंभीर परिणाम हो सकते हैं जो न केवल हमारे शारीरिक को प्रभावित करते हैं, बल्कि हमारे ब्रेन को भी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके क्या-क्या संकेत हो सकते हैं।
हड्डियों और जोड़ों में दर्द
हड्डियों और जोड़ों में दर्द विटामिन डी की कमी का एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण संकेत हो सकता है। कमजोर हड्डियों और जोड़ों के कारण पुराना दर्द और अकड़न हो सकते हैं, जो रोजमर्रा की गतिविधियों में परेशानी बन सकती है।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में दिल की बीमारी होने के 3 बड़े कारण, हार्ट अटैक से ऐसे बचें
थकान
लगातार थकान विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं। विटामिन डी का कमी के कारण शरीर में एनर्जी की कमी पैदा कर सकती है, जिसके कारण आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक रूप से थका हुआ फील कर सकते हैं।
भूख कम लगना
भूख न लगना और भोजन में रुचि कम होना भी बताता है कि आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी का कम लेवल हार्मोन को प्रभावित कर सकता है, जिससे भूख और मेटाबोलिज्म में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
कैसे करें बचाव
सूर्य की रोशनी में रहें- विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने के लिए सूर्य की रोशनी एक नेचुरल उपाय है। UVB किरणों के संपर्क में आने से त्वचा में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। धूप वाले दिनों में केवल 10 से 15 मिनट बाहर बिताने में आपके शरीर की एनर्जी बनी रहेगी
मछली को डाइट में शामिल करें- सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इन मछलियों का नियमित सेवन हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। साथ ही ये आपके शरीर को कई बीमारियों से भी दूर रखती है।
ये भी पढ़ें- कैंसर के महिलाओं में दिखते हैं ये 10 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 hr agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
3 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
4 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
22 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines