हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

विराट कोहली की तरह रहना चाहते हैं फिट? इन 3 आदतों को करें डेली रुटीन में शामिल

विराट कोहली की तरह अगर आप भी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो इसके लिए अपनी डेली रुटीन में कुछ अच्छी आदतों को शामिल कर सकते हैं। ये आपको लंबे समय तक एनर्जी से भरपूर और शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli Fitness Tips

इंडियन क्रिकेट प्लेयर विराट कोहली न केवल दुनिया के सबसे अच्छे क्रिकेटरों में से एक हैं, बल्कि एक फिटनेस आइकन भी हैं। फिट और एक्टिव रहने के लिए वह लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। वह एक हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, जो उन्हें फिट रखने में मदद करती है। अगर आप भी लंबे समय तक फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ हेल्दी आदतों को अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए विराट कोहली अपने रुटीन में किन-किन आदतों को शामिल करते हैं।

एनर्जी बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट लें

विराट कोहली एक हेल्दी डाइट को फॉलो करते हैं, जो उन्हें एनर्जी से भरपूर और मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं। वह जंक फूड, प्रोसेस्ड शुगर और अनहेल्दी फैट से परहेज करते हैं। इसके बजाय वह ताजी सब्जियां, लीन प्रोटीन, साबुत अनाज और हेल्दी फैट खाते हैं।

डाइट में करें इन चीजों को शामिल

विज्ञापन

1. अंडे, मछली और पनीर जैसे प्रोटीन युक्त फूड को शामिल करें।

2. तले हुए और प्रोसेस्ड फूड से बचें।

विज्ञापन

3. अपनी डेली रूटीन में फल और मेवे शामिल करें।

3. एक अच्छी डाइट बेहतर पाचन, मजबूत मांसपेशियों और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर  रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान

एक्सरसाइज से रहें एक्टिव

विराट कोहली फिट रहने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। उनके वर्कआउट रुटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो और मोबिलिटी एक्सरसाइज शामिल हैं।

विज्ञापन

इसके लिए आप क्या कर सकते हैं?

1. हर दिन कम से कम 30 से 45 मिनट एक्सरसाइज करें।

विज्ञापन

2. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग और स्ट्रेचिंग को शामिल करें।

3. पुश-अप और स्क्वैट्स जैसे बॉडी वेट एक्सरसाइज आजमाएं।

विज्ञापन

मेंटल हेल्थ का रखें ध्यान

फिटनेस का मतलब सिर्फ शरीर को हेल्दी रखना नहीं होता है बल्कि दिमाग को भी हेल्दी रखना होता है। विराट कोहली फोकस बढ़ाने और मन को शांत रखने के लिए माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की प्रैक्टिस करते हैं। एक हेल्दी दिमाग बेहतर फैसले लेने और प्रेरित रहने में मदद करता है।

इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन

1. रोजाना 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करें।

2. स्क्रीन और सोशल मीडिया से दूर रहकर समय बिताएं।

3. अपने दिमाग और शरीर को तरोताजा करने के लिए सही नींद लें।

ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola