Virat Kohli Diet Plan: इंडिया और पाकिस्तान के मैच के बाद विराट कोहली पूरे देश में छाए हुए हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है कि वह फिट रहने के लिए क्या डाइट लेते हैं और अपने दिन की शुरुआत किस एक्सरसाइज से करते हैं। एक एथलीट के रूप में, विराट हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह अपने आपको फिट रखने के लिए क्या डाइट लें। बता दे कि वह आपनी डाइट लेते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह डीप-फ्राइड फूड या मसाला वाले खाने से बचने और केवल स्टीम्ड या उबले हुए खाने को अपनी डाइट में शामिल करें।
विराट का डाइट प्लान
इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि 90 प्रतिशत खाना भाप में पकाया हुआ होता है। कोई मसाला नहीं केवल नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर खाने को तैयार किया जाता है। उन्हें ये खाना काफी पसंद भी आता है। उन्होने बताया था कि मुझे स्वाद की परवाह नहीं है, सलाद, मैं थोड़ी ड्रेसिंग के साथ खाना पसंद करता हूँ। थोड़े से जैतून के तेल या किसी और चीज के साथ पैन-ग्रिल्ड अच्छा होता है। कोई करी नहीं, मैं केवल दाल खाता हूँ, लेकिन मसाला करी नहीं। हालांकि, मैं राजमा और लोबिया खाता हूँ, क्योंकि एक पंजाबी हुं और मैं उन्हें छोड़ नहीं सकता।
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी महीने में दो बार आते हैं पीरियड्स? जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट
विराट की एक्सरसाइज
विराट कोहली हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी काफी ध्यान देते हैं। वह दिन में 2 घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं। सप्ताह में एक दिन शरीर को आराम देते हैं। उनके एक्सरसाइज में तैराकी भी शामिल है। साथ ही एक्सरसाइज को दिलचस्प बनाए रखने के लिए कुछ नया करने की कोशिश भी करते हैं
विराट ने दी सलाह
विराट के अनुसार, जब कोई अपनी फिटनेस शुरू करता है , तो उसे विटामिन, हाइड्रोजन और प्रोटीन जैसी अलग-अलग चीजों अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जब कोई इन चीजों को खाना शुरू कर देता है, तो उसे ये डाइट लेने की आदत पड़ जाती है। हालांकि, विराट के लिए फिट रहना और सही डाइट को चुनना काफी मुश्किल था क्योंकि सबका शरीर एक जैसा नहीं होता है। इस वजह से खाने का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इन 3 मसालों को करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
53 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines