Virat Kohli Diet Plan: विराट कोहली का सीक्रेट डाइट प्लान क्या? जानें फिटनेस के राज

Virat Kohli Diet Plan: विराट कोहली इंडिया और पाकिस्तान के मैच के बाद पूरे देश में छाए हुए है। हर कोई जानना चाहता है कि विराट कोहली अपनी डाइट में ऐसा क्या लेते हैं कि आज भी इतने फिट हैं। तो आइए जानते हैं कोहली अपनी डाइट क्या-क्या लेते हैं और कितनी देर के लिए एक्सरसाइज करते हैं।

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Diet Plan: इंडिया और पाकिस्तान के मैच के बाद विराट कोहली पूरे देश में छाए हुए हैं। ऐसे में हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है कि वह फिट रहने के लिए क्या डाइट लेते हैं और अपने दिन की शुरुआत किस एक्सरसाइज से करते हैं। एक एथलीट के रूप में, विराट हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह अपने आपको फिट रखने के लिए क्या डाइट लें। बता दे कि वह आपनी डाइट लेते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह डीप-फ्राइड फूड या मसाला वाले खाने से बचने और केवल स्टीम्ड या उबले हुए खाने को अपनी डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन

विराट का डाइट प्लान

इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि 90 प्रतिशत खाना भाप में पकाया हुआ होता है। कोई मसाला नहीं  केवल नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर खाने को तैयार किया जाता है। उन्हें ये खाना काफी पसंद भी आता है। उन्होने बताया था कि मुझे स्वाद की परवाह नहीं है, सलाद, मैं थोड़ी ड्रेसिंग के साथ खाना पसंद करता हूँ। थोड़े से जैतून के तेल या किसी और चीज के साथ पैन-ग्रिल्ड अच्छा होता है। कोई करी नहीं, मैं केवल दाल खाता हूँ, लेकिन मसाला करी नहीं। हालांकि, मैं राजमा और लोबिया खाता हूँ, क्योंकि एक पंजाबी हुं और मैं उन्हें छोड़ नहीं सकता।

विज्ञापन

विराट की एक्सरसाइज

विराट कोहली हेल्दी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी काफी ध्यान देते हैं। वह दिन में 2 घंटे जिम में एक्सरसाइज करते हैं। सप्ताह में एक दिन शरीर को आराम देते हैं। उनके एक्सरसाइज में तैराकी भी शामिल है। साथ ही  एक्सरसाइज को दिलचस्प बनाए रखने के लिए कुछ नया करने की कोशिश भी करते हैं

विज्ञापन

विराट ने दी सलाह

विराट के अनुसार, जब कोई अपनी फिटनेस शुरू करता है , तो उसे विटामिन, हाइड्रोजन और प्रोटीन जैसी अलग-अलग चीजों अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जब कोई इन चीजों को खाना शुरू कर देता है, तो उसे ये डाइट लेने की आदत पड़ जाती है। हालांकि, विराट के लिए फिट रहना और सही डाइट को चुनना काफी मुश्किल था क्योंकि सबका शरीर एक जैसा नहीं होता है। इस वजह से खाने का चुनाव करना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ