May Mein Kaun Si Sabji lagaye: गर्मियों में कुछ पौधे सूखने लग जाते हैं, लेकिन कई ऐसे पौधे होते हैं जिनके बीज लगाना फायदेमंद होता है. अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो आपको ढेर सारे पौधे मिल सकते हैं. अगर आप सही पौधों का चुनाव करें तो मई का महीना भी किचन गार्डनिंग के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इस समय बोए गए कई सब्जियों के पौधे तेज धूप में तेजी से बढ़ते हैं और जुलाई तक आपको भरपूर फसल देते हैं. खास बात यह है कि ये सब्जियां न सिर्फ फ्रेश और हेल्दी होती हैं, बल्कि घर के खर्च को भी कम करती हैं. अगर आप नए पौधे लगने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं मई में लगाए जाने वाले कुछ बेहतरीन पौधों के बारे में.
इसे भी पढ़ें- क्या एक फेफड़े के सहारे जिंदा रह सकता है इंसान? जानिए निमोनिया में कैसे बचाई जाती है जान
मई के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे | May Month Gardening Tips
लौकी- लौकी गर्मियों की सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक है. इससे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. बस अच्छी धूप और नियमित पानी मिल जाए तो ये बेल तेजी से फैलती है. करीब 40–50 दिनों में इसमें फल आने लगते हैं.
भिंडी- भिंडी मई में लगाने के लिए एकदम परफेक्ट सब्जी है. गर्मी में यह बहुत तेजी से बढ़ती है और जुलाई तक अच्छी पैदावार देती है. बीज बोने से पहले उन्हें 10 घंटे पानी में भिगो दें, इससे अंकुरण जल्दी होगा.
करेला- करेला भी बेल वाली सब्जी है और गर्मी में खूब फलता-फूलता है. मई में बोने पर जुलाई तक इसमें भरपूर फल लगने लगते हैं. नियमित छंटाई करने से ज्यादा फल मिलते हैं.
खीरा- खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और इसे उगाना भी बेहद आसान है. मई में बोए गए खीरे जून के अंत तक तैयार होने लगते हैं. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
तोरई- तोरई भी तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है और कम समय में अच्छी पैदावार देती है. इसकी बेल भी लौकी की तरह फैलती है. इस दौरान जैविक खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
मई में पौधे लगाने के लिए जरूरी बातें
- इन सभी पौधों को रोज़ाना कम से कम 7 घंटे धूप चाहिए. इसलिए इन्हें ऐसी जगह रखें जहां भरपूर धूप आती हो.
- गर्मी में पानी जल्दी सूख जाता है, इसलिए सुबह या शाम को नियमित पानी देना जरूरी है और दोपहर में पानी देने से बचें.
- अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें. साथ में, गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाने से पौधे तेजी से बढ़ते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों अचानक होने लगती है तलवों में तेज जलन? राहत पाने के लिए तुरंत करें ये काम!
संबंधित खबरें
इस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
2 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
6 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
20 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
22 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines