मई के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे, जुलाई तक टोकरी भर-भरकर आएंगी सब्जियां

Best Plant Can Grow During May Month: अगर आप चाहते हैं कि जुलाई तक आपकी टोकरी सब्जियों से भर जाए तो मई का महीना नए पौधे लगाने के लिए एकदम बेस्ट रहेगा. आप लौकी, भिंडी, करेला, खीरा और तोरई के बीज गार्डन में लगा सकते हैं.

May Month Gardening Tips

मई के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे- Image Credit- Freepik

May Mein Kaun Si Sabji lagaye: गर्मियों में कुछ पौधे सूखने लग जाते हैं, लेकिन कई ऐसे पौधे होते हैं जिनके बीज लगाना फायदेमंद होता है. अगर सही तरीके से देखभाल की जाए तो आपको ढेर सारे पौधे मिल सकते हैं. अगर आप सही पौधों का चुनाव करें तो मई का महीना भी किचन गार्डनिंग के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इस समय बोए गए कई सब्जियों के पौधे तेज धूप में तेजी से बढ़ते हैं और जुलाई तक आपको भरपूर फसल देते हैं. खास बात यह है कि ये सब्जियां न सिर्फ फ्रेश और हेल्दी होती हैं, बल्कि घर के खर्च को भी कम करती हैं. अगर आप नए पौधे लगने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं मई में लगाए जाने वाले कुछ बेहतरीन पौधों के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

मई के महीने में उगाने के लिए बेस्ट हैं ये पौधे |  May Month Gardening Tips

लौकी- लौकी गर्मियों की सबसे आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जियों में से एक है. इससे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. बस अच्छी धूप और नियमित पानी मिल जाए तो ये बेल तेजी से फैलती है. करीब 40–50 दिनों में इसमें फल आने लगते हैं.
भिंडी- भिंडी मई में लगाने के लिए एकदम परफेक्ट सब्जी है. गर्मी में यह बहुत तेजी से बढ़ती है और जुलाई तक अच्छी पैदावार देती है. बीज बोने से पहले उन्हें 10 घंटे पानी में भिगो दें, इससे अंकुरण जल्दी होगा.
करेला- करेला भी बेल वाली सब्जी है और गर्मी में खूब फलता-फूलता है. मई में बोने पर जुलाई तक इसमें भरपूर फल लगने लगते हैं. नियमित छंटाई करने से ज्यादा फल मिलते हैं.
खीरा- खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है और इसे उगाना भी बेहद आसान है. मई में बोए गए खीरे जून के अंत तक तैयार होने लगते हैं. मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
तोरई- तोरई भी तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है और कम समय में अच्छी पैदावार देती है.  इसकी बेल भी लौकी की तरह फैलती है. इस दौरान जैविक खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.  

मई में पौधे लगाने के लिए जरूरी बातें

  • इन सभी पौधों को रोज़ाना कम से कम 7 घंटे धूप चाहिए. इसलिए इन्हें ऐसी जगह रखें जहां भरपूर धूप आती हो.
  • गर्मी में पानी जल्दी सूख जाता है, इसलिए सुबह या शाम को नियमित पानी देना जरूरी है और दोपहर में पानी देने से बचें.
  • अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें. साथ में, गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिलाने से पौधे तेजी से बढ़ते हैं. 

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों अचानक होने लगती है तलवों में तेज जलन? राहत पाने के लिए तुरंत करें ये काम!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ