फल ही नहीं कुछ सब्जियां भी होती हैं विटामिन-फाइबर से भरपूर, दाम भी कम और फायदों में दम

Vegetables Health Benefits: कई फलों में विटामिन सी भरपूर पाया जाता है, लेकिन कुछ सब्जियां भी ऐसी हैं, जिनमें विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर भी मौजूद रहता है। आइए जान लेते हैं किन सब्जियों में सबसे ज्यादा विटामिन सी और फाइबर भरपूर मिलता है..

Vegetables Health Benefits

Image Credit: Freepik

Vegetables Health Benefits: कभी-कभी जानकारी न होने से हम कई बार कुछ भी खा लेते हैं। कौन-सी चीज बॉडी के लिए कितनी जरूरी और कितनी नुकसानदायक, इसका हमें पता ही नहीं होता है। आइए आपको बताते हैं रूटीन में खाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजें, जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।

विज्ञापन

स्प्रिंग अनियन में विटामिन सी

प्याज विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। अगर आप इसे नहीं खाना चाहते, तो हरी पत्तेदार सब्जियां, वीट ब्रेड, लेटिस, ब्रायन फ्लेक्स और ब्राउन राइस के ऑप्शन पर जा सकते हैं। ये फाइबर्स से भरपूर है और बाउल मूवमेंट में फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी पाने के लिए आप टमाटर, स्वीट लाइम, बेल पीपर्स, कैबेज और दूसरे सिट्रस फ्रूट्स भी ट्राई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैंसर से बचाता है जिमीकंद

जिमीकंद में बहुत ज्यादा स्टार्च होता है। इसलिए इसकी बदली आप आलू खाएं। जिमीकंद, आलू और अरबी में स्टार्च व कैलरीज बराबर पाई जाती है। अगर वोमिटिंग की प्रॉब्लम होने पर जिमीकंद खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कैंसर होने से भी आपको बचाते हैं, जो अरबी और आलू में पॉसिबल नहीं है।

पालक में फाइबर और पोटैशियम

पालक से आपको फाइबर और पोटैशियम बहुत ज्यादा मिलता है और ये काफी सस्ती भी होती है। हालांकि, इसे रिप्लेस करना बेहद मुश्किल है, लेकिन आप इसकी जगह फूल गोभी, लौकी और परवल के ऑप्शन पर जा सकते हैं। पालक की तरह ही इनमें भरपूर फाइबर्स पाए जाते हैं।

विज्ञापन

सारी सब्जियां महंगी नहीं होती हैं 

फ्रूट्स से ही न्यूट्रिशन मिले, ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसी तमाम सब्जियां हैं, जो सस्ती हैं और आपको जरूरी न्यूट्रिशंस दे सकती हैं। इसलिए फलों पर नहीं सब्जियों पर भी अपना फोकस रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ