Modern Education Patanjali Gurukul School: दुनिया जैसे-जैसे आधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है, वैसे ही लोगों ने अपनी दिनचर्या को ढालना शुरू कर दिया है और नहीं कर पाते वो संघर्ष करते हुए रह जाते हैं. इसलिए हर माता-पिता को अपने बच्चों पर शुरुआत से ही ध्यान देना चाहिए और उन्हें बेस्ट शिक्षा देने विचार करना चाहिए. शिक्षा बच्चों को ना सिर्फ पढ़ाई में आगे बढ़ाने का काम करती है, बल्कि एक अच्छा इंसान भी बनाती है. उनके एजुकेशन मॉडल में आधुनिकता के साथ-साथ वैदिक नॉलेज पर भी ध्यान दिया जाए. आजकल के स्कूलों में ऐसा बहुत कम जगहों पर हो रहा है, लेकिन पतंजलि गुरुकुल में बच्चों को हर तरह की शिक्षा दी जा रही है. यहां पर बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक ज्ञान और संस्कार भी दिए जा रहे हैं. पतंजलि गुरुकुल ने एक ऐसा वातावरण बनाया जाता है जहां पर छात्रों को समकालीन शिक्षा और वैदिक ज्ञान की नॉलेज बिना किसी दबाव के मिल सके. अगर आप भी अपने बच्चों को वैदिक गणित से टेक्नोलॉजी तक आदि का ज्ञान दिलवाना चाहते हैं तो पतंजलि गुरुकुल बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में कैसे रखें टॉप फ्लोर को ठंडा? अभी से करना शुरु कर दें ये आसान काम
मॉडर्न एजुकेशन के साथ वैदिक ज्ञान क्यों है जरूरी?
पतंजलि गुरुकुल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां आधुनिक और पारंपरिक शिक्षा का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि पतंजलि गुरुकुल भारतीय शिक्षा बोर्ड से संबद्ध पहला ऐसा विद्यालय है, जो आधुनिक शिक्षा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्राचीन वैदिक ज्ञान की आध्यात्मिक गहराई के साथ शैक्षिक ढांचा लोगों को प्रदान कर रहा है.
आधुनिक और प्राचीन विषयों का समीकरण मिलेगा
यहां पर गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे विषयों को योग, संस्कृत और वेदों की शिक्षाओं के साथ जोड़कर बच्चों को प्रदान किया जाता है. बच्चों का वैदिक गणित से दिमाग का विकास तेजी से होता है. वहीं, संस्कृत और शास्त्रों का ज्ञान के साथ बच्चों को कंप्यूटर और डिजिटल टेक्नोलॉजी की नॉलेज भी दी जाती है. इससे बच्चे की ऑल-राउंड डेवलपमेंट होती है.
वैदिक गणित बच्चों के लिए क्यों है जरूरी?
गुरुकुल में सिखाई जाने वाली वैदिक गणित तकनीक बच्चों की गणना क्षमता को तेज बनाती है. इसके साथ बच्चा कठिन सवाल को मिनटों में हल कर सकता है. साथ ही, दिमाग की तेजी और फोकस को बढ़ाने पर काम किया जाता है. कॉम्पिटिटिव एग्जाम में मदद से बच्चों के मन से डर को खत्म किया जाता है.
गुरुकुल के खास नियम
यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बच्चों के व्यवहार और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. गुरुकुल के खास नियम बच्चों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं. यहां पर दिन की शुरुआत योग से होती है. अनुशासन और दिनचर्या के साथ बच्चों के मानसिक विकास पर भी ध्यान दिया जाता है.
पतंजलि गुरुकुल में एडमिशन कैसे लिया जाए?
पतंजलि गुरुकुल में एडमिशन लेना काफी आसान है. यहां पर एडमिशन के लिए आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा. इसके बाद आपका बेसिक इंटरव्यू या टेस्ट लिया जाएगा. टेस्ट के बाद आपका नाम लिस्ट में आएगा, जिसके बाद आपको जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे.
क्यों चुनें पतंजलि गुरुकुल?
- यहां पर बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ संस्कार पर भी फोकस किया जाता है.
- वैदिक ज्ञान के साथ आधुनिक शिक्षा मिलेगी और यह अनुभवी शिक्षक के द्वारा दी जाएगी.
- यहां पर बच्चों को अनुशासित वातावरण मिलेगा. इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें- सामुदायिक जीवन और गुरुकुल का वातावरण बच्चे के शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी है अच्छा
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
11 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
11 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
15 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
15 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
16 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
18 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
20 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines