हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentine's Day पर अब तक नहीं लिया गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट तो ये लास्ट मिनट गिफ्ट आइडिया आएंगे आपके बेहद काम

Valentine Day Gift Best Ideas: क्या आप भी अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर कुछ बढ़िया से गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन अभी तक डिसाइड नहीं कर पाएं कि क्या दें? आइए जानते हैं लास्ट मिनट में आप क्या-क्या किया जा सकता है?

विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर क्या गिफ्ट देना सही है?

Valentine Day Mein Kya Gift Dein: आज वैलेंटाइन डे है, जिसे प्यार का सबसे खास दिन कहा जाता है. ज्यादातर लोग इस दिन का इंतजार करते हैं, ताकि वह अपने क्रश के साथ घमने जा सकें, डेट पर जा सकें, प्रपोज कर सकें. इस दिन कई रिश्ते बनते हैं और कई रिश्ते शादी की ओर बढ़ते हैं. लेकिन किसी भी वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए जरूरी होता है गिफ्ट. गिफ्ट सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं होता, बल्कि भावनाओं और प्यार का एक ऐसा साधन है, जो इंसान को हर वक्त सामने वाले की भावनाओं की याद दिलाता है, अकेले में दिल को आराम देता है और भरोसे को मजबूत रखता है. ऐसे में अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ बेहतरीन गिफ्ट देना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या दें, तो आइए आपको इस समस्या से तुंरत निकालते हैं.

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day डेट पर जाने के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली के ये 5 स्पॉट्स, फोटोज भी आएंगी अच्छी

फूल और चॉकलेट से करें दिन को प्यार भरा

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड, पती या पत्नी को स्पेशल महसूस कराने के लिए फूल और चॉकलेट से बेहतर क्लासिक गिफ्ट शायद ही कोई हो. लाल गुलाब का खूबसूरत बुके के साथ पसंदीदा चॉकलेट दिन को खुशियों से भर देगा और आपका सरप्राइज और भी मीठा हो जाएगा. यह छोटा सा लेकिन दिल से दिया गया तोहफा उन्हें जरूर पसंद आएगा.

दिल के आकार का पेंडेंट दें

विज्ञापन

अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो लंबे समय तक उनकी यादों में रहे, तो एक खूबसूरत पेंडेंट बेहतरीन विकल्प है. खासकर हार्ट शेप पेंडेंट आपके रिश्ते की मिठास को दर्शाता है. गोल्ड, सिल्वर या स्टोन डिजाइन में आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुन सकते हैं. जब भी वह इसे पहनेंगी, उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा.

ड्रेस से बढ़ाएं मुस्कान

विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर एक खूबसूरत ड्रेस (Valentine Day Dress Gift) गिफ्ट करना भी शानदार आइडिया हो सकता है. उनकी पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखते हुए आप फ्लोरल, प्लेन, प्रिंटेड या पार्टी वियर ड्रेस चुन सकते हैं. सही ड्रेस न सिर्फ उन्हें खुश करेगी, बल्कि आपके केयर और समझदारी को भी दिखाएगी.

रोमांटिक शॉर्ट ट्रिप से बनाएं दिन को खास

विज्ञापन

अगर आप इस वैलेंटाइन डे को और ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक छोटी सी रोमांटिक ट्रिप प्लान (Valentine Day Short Couples Trip) करें. आप ताजमहल देखने आगरा जा सकते हैं या किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की दो दिन की यात्रा प्लान कर सकते हैं. साथ बिताया गया समय किसी भी गिफ्ट से ज्यादा कीमती होता है और यही पल आपकी जिंदगी की सबसे खूबसूरत याद बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दही में मिलाकर लगा लें यह चीज, कम होने लगेगी चेहरे की टैनिंग, नजर आने लगेगा बेदाग निखार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola