Valentine's Day Recipe: हार्ट केक के लिए कौन सी फ्रॉस्टिंग सबसे अच्छी है? पार्टनर के लिए ऐसे बनाएं परफेक्ट Heart Shaped Cake

Heart Shaped Cake Recipe: अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देना चाहते हैं तो हार्ट शेप केक तैयार करना बेस्ट हो सकता है. इस लेख में आपके साथ आसान रेसिपी साझा की गई है, जिसे फॉलो किया जा सकता है. अपने हाथों से केक बनाकर पार्टनर को खिलाना बेस्ट गिफ्ट हो सकता है.

Heart Shaped Cake Recipe

हार्ट शेप केक की रेसिपी. Image Credit- News24

Boyfriend Ke Liye Kya Banaye: वैलेंटाइन डे आमतौर पर कपल्स के लिए होता है. इस दिन पार्टनर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं. चारों तरफ रेड-हार्ट डेकोरेशन, गिफ्ट्स और डेट नाइट की बातें होती हुई नजर आती हैं. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के लिए कुछ नया करना चाहते हैं तो घर पर केक तैयार करना बेस्ट हो सकता है. बस आपको सही रेसिपी पता होनी चाहिए, क्योंकि केक का स्वाद जितना जरूरी है, उतनी ही अहम होती है उसकी फ्रॉस्टिंग. सही फ्रॉस्टिंग केक को सॉफ्ट, खूबसूरत और रिच बनाती है. आइए जानते हैं कौन-सी फ्रॉस्टिंग सबसे बेहतर है और घर पर परफेक्ट हार्ट केक कैसे तैयार किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट केक के लिए सबसे अच्छी फ्रॉस्टिंग कौन-सी है?

अगर आप हल्का और कम मीठा केक चाहते हैं तो व्हिप्ड क्रीम बेस्ट ऑप्शन है. इसके बनाने के लिए आपको 1 कप ठंडी व्हिपिंग क्रीम और 3 चम्मच पाउडर शुगर चाहिए होगी. बस हैंड बीटर की मदद से इसे फेंट लें.

हार्ट शेप केक की रेसिपी

सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • चीनी का पाउडर- आधा कप
  • बटर- आधा कप
  • दूध- आधा कप
  • बेकिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • वनीला एसेंस- आधा छोटा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर बटर और चीनी को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें. लगातार चलाते रहें और फ्लफी होने दें.
  • अब इसमें मैदा धीरे-धीरे डालें और बाकी सूखी समग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • फिर मिश्रण में दूध डालकर स्मूथ बैटर बनाकर लगभग 10 मिनट के लिए रख दें.
  • इस दौरान ओवन को सेट करने के लिए रख दें और 180 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके बैटर को हार्ट शेप वाले केक स्टैंड में डालें.
  • केक को 35 मिनट तक बेक करें और स्टिक की मदद से केक को चेक करें. अगर पक गया है तो बाहर निकाल लें.
  • अगर आपके पास हार्ट मोल्ड नहीं है तो एक गोल और एक चौकोर केक बनाएं. गोल केक को आधा काटकर चौकोर केक के दोनों किनारों पर लगाएं.

इसे भी पढ़ें- इस Valentine Day पार्टनर को दें प्यारा सरप्राइज! घर पर बनाएं हार्ट शेप रवा इडली और करें प्यार भरी सुबह की शुरुआत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ