Budget Romantic Destinations in India: वैलेंटाइन वीक सिर्फ गिफ्ट और फूलों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का सबसे अच्छा मौका होता है. अगर आप भी इस खास हफ्ते में अपने प्यार को कुछ अलग और यादगार देना चाहते हैं, तो एक छोटी सी रोमांटिक ट्रिप बेस्ट आइडिया हो सकती है. ऐसे में अगर आप ये सोच रहे हैं कि बहुत खर्चा हो जाएगा, तो आपको जानकर खुशी होगी कि हम ऐसी जगहों की लिस्ट लाए हैं, जहां भारी बजट की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और आप आराम से वहां इंजॉय कर सकेंगे. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां कम खर्च में भी सुकून, रोमांस और यादें तीनों मिल जाती हैं. सही प्लानिंग के साथ आप वैलेंटाइन वीक को सच में खास बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Valentine Day 2026: क्रश को करना चाहते हैं प्रपोज? ये 5 टिप्स आएंगे सबसे ज्यादा काम
आगरा
आगरा का नाम आते ही सबसे पहले ताजमहल याद आता है, जिसे प्यार की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है. अपने पार्टनर के साथ ताजमहल देखना हर कपल का सपना होता है. यहां की शांत फिजा में हाथ पकड़कर ताजमहल देखना और बातें करना इस पल को यादगार बना देता है. दिल्ली और आसपास के शहरों से आगरा (Agra Short Trip on Valentine Day) आसानी से पहुंचा जा सकता है, जिससे यह एक सस्ता और परफेक्ट वीकेंड ट्रिप बन जाता है. यहां आप आगरा किला, लोकल मार्केट और स्ट्रीट फूड का मजा उठा सकते हैं. साथ ही सूरज उगते वक्त और डूबते वक्त ताज महल को रंग बदलते भी देख सकते हैं, जोकि बहुत अच्छा लगता है.
मनाली
अगर आप अपने पार्टनर के साथ ठंडी जगह पर रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं, तो मनाली (Manali Budget Trip) एक बेहतरीन ऑप्शन है. फरवरी में यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवा माहौल को और भी रोमांटिक बना देती हैं. कपल्स यहां स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं, हाथों में हाथ डालकर लंबी वॉक कर सकते हैं और शांत पलों का आनंद उठा सकते हैं. मनाली में बजट होटल, गेस्ट हाउस और लोकल कैफे आसानी से मिल जाते हैं, जिससे यह जगह कम खर्च में भी यादगार बन जाती है.
नैनीताल
नैनीताल कपल्स के बीच हमेशा से पसंदीदा हिल स्टेशन रहा है (Nainital Valentine Day Trip). पहाड़ों के बीच वक्त बिताना किसी रोमांटिक फिल्म जैसा एहसास देता है. यहां का शांत माहौल में पार्टनर के साथ फोटो खिंचवाना, ट्रेकिंग, रोपवे राइड और लोकल मार्केट में घूमना इस ट्रिप को मजेदार बना देता है. कम बजट में यहां आपको होटल और स्वादिष्ट लोकल खाना मिल जाएगा.
उदयपुर और जयपुर
अगर आप वैलेंटाइन वीक को थोड़ा रॉयल टच देना चाहते हैं, तो उदयपुर और जयपुर दोनों ही शानदार ऑप्शन हैं. यहां मौजूद महल और स्थानीय संस्कृति आपको और आपके पार्टनर को बहुत पसंद आएगी. साथ ही ऊंट की सवारी तो बेस्ट है यहां. वहीं जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें, रंगीन बाजार और राजस्थानी संस्कृति ट्रिप को खास बना देती हैं. दोनों ही शहरों में बजट होटल, होमस्टे और लोकल फूड आसानी से मिल जाता है, जिससे कम खर्च में भी एक यादगार और प्यार भरी वैलेंटाइन ट्रिप प्लान की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: किस विटामिन की कमी से चेहरे पर बार-बार आने लगते हैं पिंपल्स?
संबंधित खबरें
मां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
19 mins agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
48 mins agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
3 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
4 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
8 hrs agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
22 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
1 day agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 day agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines