फरवरी के महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, इसमें Valentine Week कपल्स के लिए काफी खास होता है. इस दौरान 7 फरवरी से 14 फरवरी तक रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day) और आखिर में वैलेंटाइन-डे (Valentine Day) जैसे मौके रिश्तों को और गहरा करने का मौका देते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का भी प्लान बनाते हैं, ताकि कुछ खास पल साथ बिताए जा सकें. अगर आप भी Valentine Week 2026 में रोमांटिक ट्रिप पर जाना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आपको भारत में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां कम खर्च में भी प्यार, सुकून और यादगार अनुभव मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह की सेहतमंद शुरुआत के लिए, मूंग दाल से बनाएं स्वाद और पोषण से भरपूर ये हेल्दी नाश्ता
दार्जिलिंग
वैलेंटाइन वीक के दौरान दार्जिलिंग कपल्स के लिए एक बेहतरीन चॉइस मानी जाती है. फरवरी से अप्रैल तक यहां का मौसम बेहद खुशगवार रहता है, जो रोमांटिक ट्रिप के लिए परफेक्ट है. सुबह टाइगर हिल से उगते सूरज को देखना, हरियाली से भरे चाय बागानों में घूमना और ठंडी हवा में हाथों में हाथ डालकर टहलना इस जगह को खास बना देता है. आपको यहां होटल और लोकल फूड भी बजट में मिल जाएंगे.
मनाली
मनाली हमेशा से ही कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक रहा है. Valentine Week के दौरान यहां का नजारा और भी खास हो जाता है. ठंडी हवा, बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वातावरण इस जगह को कपल्स के लिए बहुत खास बनाती है. इस समय यहां का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत भीड़ रहती है, ऐसे में आप यहां सुकून से वक्त बिता सकते हैं. मनाली में बजट होटल, कैफे और लोकल घूमने की जगहें इसे एक किफायती लेकिन रोमांटिक ट्रिप बनाती हैं.
पुष्कर
अगर आप ठंडी जगहों की बजाय राजस्थान की सैर करना चाहते हैं, तो पुष्कर एक शानदार विकल्प हो सकता है. यहां शाम के वक्त पार्टनर के साथ मार्केट में घूमना और रेगिस्तान में ऊंट की सवारी करना इस ट्रिप को रोमांटिक बना देता है. इसी के साथ आप यहां की संस्कृति को करीब से देख सकते हैं, जो काफी खूबसूरत है. यहां कम खर्च में स्टे से लेकर खानपान और लोकल जगहों में आसानी से घूमा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: Travel Tips: पहाड़ हों या रेगिस्तान, पैरों का दर्द नहीं बिगाड़ेगा आपका वेकेशन! ऐसे चुनें अपने लिए परफेक्ट ट्रैवल शूज
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
3 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
4 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
7 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
8 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines