Valentine Week 2025: दिल्ली की इन 5 रोमांटिक लोकेशन पर करें प्रपोज, दिन बन जाएगा यादगार

Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। इस हफ्ते के दूसरे दिन प्रपोज डे होता है, जिस दिन लोग प्यार का इजहार करते हैं या फिर अपने पार्टनर को शादी का प्रपोजल ऑफर करते हैं। अगर आप इस दिन को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो दिल्ली के आस-पास बसे इन इलाकों पर प्रपोजल की प्लानिंग कर सकते हैं।

Couple (2)

Valentine Week 2025: वैलेंटाइन वीक में एक खास दिन प्रपोज डे भी होता है। यह दिन इस सप्ताह के दूसरे दिन आता है यानी 8 फरवरी को। इस दिन आप जिससे प्यार करते हैं, उन्हें शादी के लिए या फिर साथ रहने के लिए प्रपोज भी करते हैं। इस दिन पार्टनर्स एक-दूसरे से प्यार भरी बातें भी करते हैं। प्रपोज का मतलब होता है कि अपने प्यार का खुले दिल से इजहार करना। ऐसे में अगर आप ऐसा कुछ करना चाहते हैं, तो आपको अपने आस-पास का माहौल भी रोमांटिक बनाने की जरूरत होती है। हम आपको दिल्ली के आस-पास के कुछ इलाकों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की बेस्ट लोकेशन फॉर वैलेंटाइन वीक

1. दमदमा लेक

विज्ञापन

दिल्ली से थोड़ी दूर गुरुग्राम में मौजूद दमदमा लेक भी एक रोमांटिक स्पॉट है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ बोटिंग कर सकते हैं, पिकनिक के लिए जा सकते हैं और सूर्यास्त का भी आनंद ले सकते हैं। यहां आप खुले आसमान और हरे-भरे वातावरण में अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. मुरथल

दिल्ली से कुछ दूर मुरथल एक यंगस्टर स्पॉट है, जहां काफी कपल्स भी पहुंचते हैं। यहां के पराठों का स्वाद जायकेदार और स्वादिष्ट होता है। खाने-पीने के शौकीन कपल्स को इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। आप खाने की मदद लेकर कुछ यूनिक तरीके से भी अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी

अगर आपको और आपके पार्टनर को बर्ड वॉचिंग का शौक है और प्रकृति से प्यार है, तो आप दिल्ली के सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में भी समय बिता सकते हैं। यह एक परफेक्ट लोकेशन हो सकती है, जहां आप कुछ समय साथ रह सकते हैं। यहां के शांत और सौम्य वातावरण में आप नई मेमोरीज को भी बना सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए भी यह लोकेशन अच्छा है।

विज्ञापन

4. नीमराना फोर्ट

विज्ञापन

दिल्ली से थोड़ी दूरी पर एक ऐतिहासिक और शानदार जगह पर शादी के लिए प्रपोज करना बेस्ट है। इसके लिए आप नीमराना फोर्ट पैलेस को चुन सकते हैं। यहां की सुंदरता और महल जैसा वातावरण आपके प्रपोजल को और भी ज्यादा खास बना देगा। इस पैलेस में आप बढ़िया डिनर नाइट भी प्लान कर सकते हैं।

5. यमुना घाट

विज्ञापन

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे का वातावरण शांत और प्रकृति का बेहतरीन उपहार है। आप यहां भी अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं। यहां की शांति और नदी का अद्भुत दृश्य इस पल को और भी ज्यादा खास बना देगा। आप यहां बोटिंग भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ