Happy Valentine Day: हर साल 14 फरवरी के दिन वैलेंटाइन्स डे मनाया जाता है. यह दिन प्यार करने वालों का दिन है. जिससे आपने शादी की है, जिसके साथ आप रिलेशनशिप में हैं या जिसे सिर्फ दूर से चाहते हैं, उससे अपने प्यार का इजहार इस दिन कर सकते हैं. आज वैलेंटाइन्स डे के साथ ही वैलेंटाइन वीक पूरा हो गया है. रोज डे, प्रपोज डे, चॉक्लेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, हग डे और किस डे मना लेने के बाद अब बारी है वैलेंटाइन्स डे मनाने की. ऐसे में यहां आपके लिए वैलेंटाइन डे के विशेज (Valentine Day Wishes), कोट्स, शायरी, फोटोज और स्टेटस दिए गए हैं जिन्हें आप उस लड़के या लड़की को भेज सकते हैं जिससे आप बेइंतेहा मोहब्बत करते हैं. आपकी चाहत को बयां करेंगे ये मैसेज.
हैप्पी वैलेंटाइन डे विशेज | Happy Valentine Day Wishes
हर धड़कन में सिर्फ तुम हो,
हर ख्वाब में सिर्फ तुम हो.
Happy Valentine Day
वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगाना!
Happy Valentine Day
तेरी हंसी मेरी पहचान बन गई,
तेरी चाहत मेरी जान बन गई.
इस दिल को अब और क्या चाहिए,
तेरी मोहब्बत ही मेरी शान बन गई.
Happy Valentine Day
इश्क ही मेरी दुनिया
इश्क ही मेरा जहां
इश्क से ही शुरू
इश्क पर ही खत्म मेरी हर दास्तान.
Happy Valentine Day
वो जो लाखों में एक होता है ना,
मेरे लिए तुम वही हो.
Happy Valentine’s Day
तुमसे शुरू और तुम पर ही खत्म
मेरी हर बात और मेरी हर सांस.
Happy Valentine’s Day
खुदा से बस इतनी सी गुजारिश है
कि अगली हर सुबह तुम्हारे चेहरे से शुरू हो.
Happy Valentine’s Day
प्यार की मिठास भी तुम
दिल की आवाज भी तुम
मेरे बीते हर पल में तुम
आने वाले हर कल में तुम
Happy Valentine’s Day
उलझने क्या बताऊं जिंदगी की,
तेरे गले लगते ही सब सुलझ जाती हैं.
Happy Valentine’s Day
तुम हंसती रहो, मैं हंसाता रहूं,
बस यूं ही उम्र भर तुम्हें चाहता रहूं
Happy Valentine’s Day
अल्फाज की शक्ल में एहसास लिखा जाता है,
यहां पानी को भी प्यास लिखा जाता है,
मेरे जज्बात से वाकिफ हैं मेरे आजम,
मैं प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है.
Happy Valentine’s Day
यह भी पढ़ें – Happy Valentine Day 2026 Wishes LIVE: मैं प्यार लिखूं तो तेरा नाम लिखा जाता है… वैलेंटाइन्स डे पर भेजिए ये रोमांटिक विशेज
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
10 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
16 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
17 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
17 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
20 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines