Valentine Day 2026 Breakfast Ideas: वैलेंटाइन डे की सुबह अगर कुछ खास, सुंदर और दिल को छू लेने वाला परोसा जाए तो पूरा दिन यादगार बन सकता है. आज के दिन गुलाब और चॉकलेट के साथ-साथ एक प्यार से बना हुआ हेल्दी नाश्ता भी रिश्ते में मिठास घोल देता है. ऐसे में मुलायम इडली जब दिल के आकार में सामने आए तो, हर किसी के चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती है. यह रेसिपी स्वाद, सेहत और खूबसूरती तीनों का शानदार मेल है. घर पर आसानी से बनने वाली यह डिश हल्की है, पचने में आसान है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं, तो यह ब्रेकफास्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है.
आसान चीजों से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
इस प्यारी सी डिश को बनाने के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है.
- लगभग 250 ग्राम सूजी (रवा)
- एक पैकेट ताजा दही
- स्वाद के अनुसार नमक
- एक पाउच ईनो
- एक चुटकी खाने वाला सोडा
- कुछ कड़ी पत्ते
- थोड़ा सा सरसों का तेल
- आधी छोटी चम्मच राई
- एक मध्यम आकार का चुकंदर, जिससे गुलाबी रंग मिलेगा
कैसे बनाएं दिल के आकार का इडली, जानिए स्टेप बाय स्टेप
- सबसे पहले सूजी, दही और नमक को मिलाकर जरूरत के अनुसार पानी डालें और घोल को लगभग डेढ़ घंटे ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए.
- इस बीच चुकंदर को काटकर मिक्सी में बारीक पेस्ट बना लें और बाद में इसे घोल में अच्छी तरह मिला दें.
- अब एक पैन में तेल गरम करके राई और कड़ी पत्तों का तड़का तैयार करें और बैटर में डाल दें.
- आखिर में ईनो और चुटकी भर सोडा मिलाकर हल्के हाथ से चलाएं.
- अब आप इडली सांचे में तेल लगाकर उसमें बैटर भरें और करीब 15 मिनट स्टीम होने के लिए छोड़ दें.
- जब वक्त पूरा हो जाए, तो इडली को ठंडा होने दें और फिर उसे निकालें.
- अब इडली को दिल के आकार में अच्छे से काटें और नारियल चटनी के साथ प्यार से सर्व करें. इस तरह आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार हो जाएगा.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
3 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines