Vada Pav Day 2025: बच्चों से लेकर जिम लवर्स तक, ये वड़ा पाव हर किसी के लिए है परफेक्ट

मुंबई का मशहूर वड़ा पाव अब सिर्फ एक स्ट्रीट फूड नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है। अगर आप भी वड़ा पाव खाने के शौकीन हैं और कुछ नया व यूनिक ट्राई करना चाहते हैं, तो यह दिन आपके लिए है!

Vada Pav Day 2025: बच्चों से लेकर जिम लवर्स तक, ये वड़ा पाव हर किसी के लिए है परफेक्ट

Vada Pav Day 2025: जैसे हर खास चीज का एक दिन होता है, वैसे ही आज यानी 23 अगस्त को मनाया जाता है वड़ा पाव डे। इस मौके पर अगर आप भी कुछ नया स्वाद चखना चाहते हैं और अपने घर पर लोगों को इम्प्रेस करना चाहते हैं साथ ही अगर आप या आपके घर में लोग वड़ा पाव के शौकीन हैं, तो आइए जानिए वड़ा पाव की कुछ खास और लोकप्रिय वराइटीज जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।

शेजवान वड़ा पाव

शेजवान वड़ा पाव, क्लासिक वड़ा पाव का स्पाइसी वर्जन है। इसमें आलू वड़े के साथ तेज स्वाद वाली शेजवान चटनी लगाई जाती है, जो इसे देसी तड़के के साथ एक चाइनीज ट्विस्ट देती है। यह वराइटी युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है।

चीज वड़ा पाव

Image Source Freepik

अगर आप या आपके बच्चे चीज़ लवर्स हैं, तो यह वड़ा पाव एकदम परफेक्ट है। इसमें गरमागरम वड़े पर चीज डालकर परोसा जाता है, जिससे यह और भी क्रीमी और स्वादिष्ट हो जाता है। बच्चों के टिफिन के लिए भी यह एक बढ़िया विकल्प है। इसके साथ ही इसे आप आज शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं।

पनीर वड़ा पाव

इस वराइटी में आलू की जगह मसालेदार पनीर की स्टफिंग होती है। यह हल्का, हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होता है। अगर आप जिम या डाइट में हैं लेकिन टेस्ट से समझौता नहीं करना चाहते, तो यह ऑप्शन आज ट्राई करें और वड़ा पाव डे को शाददार तरह से मनाए।

गजानन वड़ा पाव

मशहूर मुंबई स्टाइल तीखा और क्रिस्पी फ्लेवर। आप चाहें तो ये गजानन स्टाइल वड़ा पाव को बना सकते हैं इसकी खास बात है उसकी स्पेशल कटोरी चिवड़ा चटनी, जो इसे अनोखा स्वाद देती है। इसे बनाकर और खाकर आप अपनी शाम की भूख को मिटा सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ