Utensils Cleaning Tips: आपके घर की कड़ाही किस तरह की है? क्या आप भी लोहे या एलमुनियम की कड़ाही का इस्तेमाल करते हैं? तो लगातार इस्तेमाल करने से क्या कड़ाही का रंग अब पहले जैसा नहीं रहा है? क्या लोहे की कड़ाही हद से ज्यादा काली पड़ चुकी है? क्या कड़ाही को घंटों घिसने के बाद भी कालापन दूर नहीं हो रहा है और न ही कड़ाही से गंदगी हटने का नाम लेती है? तो अब आपकी इन सभी समस्या का समाधान सिर्फ 5 रुपये के खर्च में हो सकता है।
कड़ाही पर हद से ज्यादा जम रही गंदगी अब मिनटों में साफ हो सकेगी। बस इसके लिए आपको किचन टिप्स एंड ट्रिक्स (Kitchen Tips and Tricks) को अपनाना होगा। घंटों की मेहनत अब चुटकियों में हो जाएगी और आपकी गंदी कड़ाही सिर्फ 5 रुपये में चमक जाएगी, आइए जानते हैं कि किस चीज से आपकी काली कड़ाही चांदी की तरह चमक जाएगी?
चांदी की तरह चमकाएं काली कड़ाही
कड़ाही सबके घरों में इस्तेमाल होती है, लेकिन वक्त के साथ पुरानी कड़ाही का रंग भी बदलता जाता है और उस पर कालापन आ जाता है। ऐसे में रोज-रोज आप भी कड़ाही से कालेपन को हटाते-हटाते थक गए होगे लेकिन अब कड़ाही पर जमी गंदगी को हटाने के लिए बस 5 रुपये खर्च कर लें।
5 रुपये में चमकाएं कड़ाही
समय और पैसों की बचत के साथ कम मेहनत में आप कड़ाही की गंदगी को 5 रुपये के बेकिंग सोडा से साफ कर सकेंगे। जी हां, बाजार से आप बेकिंग सोडा खरीद सकते हैं और उसके इस्तेमाल से आप कड़ाही को पहले जैसी साफ-सुथरी बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kitchen Hacks: पैसों की बचत! अपनाएं ये 5 कुकिंग हैक्स
बेकिंग सोडा के साथ मिलाएं ये एक चीज
चमकदार कड़ाही बनाने के लिए आपको दो चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच सफेद नमक मिलाना होगा। दोनों को एक कटोरी में मिक्स कर लें। इसके बाद कुछ देर के लिए पहले कड़ाही को गर्म पानी में डुबोकर रखें। इस तरह से कड़ाही का चिकनापन और गंदगी थोड़ी साफ हो जाएगी। इसके बाद आपको किसी ब्रश या स्क्रबर की मदद से कड़ाही को साफ कर लेना है।
साफ करने के दौरान आपको गर्म पानी का इस्तेमाल करना है। इसके बाद भी अगर आपको लगे कि कड़ाही सही से साफ नहीं हुई है तो आप बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर को भी मिक्स करके कड़ाही को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से आप देख पाएंगे कि आपकी कड़ाही पहले से काफी साफ हो चुकी है और रोजाना अगर इस तरीके को अपनाकर कड़ाही साफ करेंगे तो आपको इसे साफ करने में घंटों का समय नहीं लगा करेगा।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 10 रुपये में व्हाइट टाइल्स पर आएगी शीशे जैसी चमक!
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
13 hrs agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
16 hrs agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
19 hrs agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
23 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
1 day agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
1 day agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
2 days agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines