हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DIY Conditioner: घर पर ऐसे मिनटों में तैयार करें हेयर कंडीशनर, ड्राई और बेजान बालों से मिलेगा छुटकारा!

DIY Conditioner: सर्दियों में बालों की देखभाल के लिए आप एग यॉक और जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये नेचुरल उपाय आपको एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।  

विज्ञापन
Hair Care Tips

DIY Conditioner: : सर्दियों में बालों को लेकर कई समस्याएं होती है। जैसे कि बालों का रूखा होना और डैंड्रफ की प्रॉब्लम। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कई लोग कई शैंपू का भी इस्तेमाल करते हैं, जो बालों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसा इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि आप जो उपाय आजमा रहे हैं, वह कारगर नहीं है। बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एग यॉक और जैतून के तेल का हेयर मास्क बनाकर यूज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने का तरीका और फायदा…

बनाने का तरीका

सामग्री

1 अंडा

विज्ञापन

2 बड़े चम्मच जैतून का तेल

1 बड़ा चम्मच पानी

विज्ञापन

ये भी पढें- नहीं होंगे सफेद बाल! शालिनी पासी से जानें बालों को बिना कलर के भी काले रखने की ट्रिक

विधि

विज्ञापन

1. एग यॉक को अंडे के सफेद वाले भाग से अलग करें और एग योल्क को एक छोटे कटोरे में रखें।

2.एग यॉक में जैतून का तेल डालें और मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह चिकना और मलाईदार न हो जाए।

विज्ञापन

3. अगर ये पेस्ट बहुत मोटी लगती है, तो एक बड़ा चम्मच पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।

4. इसके बाद 1 घंटे के लिए इस पेस्ट को लगा कर रखें और हेयर वॉश करने के लिए माइल्ड शैंपू और गुनगुने पानी का यूज करें।

विज्ञापन

इसे लगाने के फायदे

एग यॉक और ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से बालों से डैंड्रफ कम होने के साथ-साथ आपको कई और फायदे भी मिलेंगे, जैसे-

1. एग यॉक की मदद से बाल मॉइस्चराइज होते हैं और बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। दरअसल, अंडे में विटामिन ए और ई, बायोटिन और फोलेट कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को
मजबूती देते हैं।

विज्ञापन

2. एग यॉक में फैटी एसिड और विटामिन ए होता है, जो डैंड्रफ को रोकने के साथ आपके बालों को चमकदार बनाता है।

3. जैतून के तेल से बालों की कंडीशनिंग होती है। इसके अलावा, इस हेयर मास्क से मसाज करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बाल घने तथा मजबूत होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सोने से पहले पिएं ये ड्रिंक, कई बीमारियां रहेंगी दूर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola