हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

URIC ACID बढ़ जाए तो कितना हो सकता है खतरनाक? इन नेचुरल तरीकों से करें कंट्रोल

Uric Acid: यूरिक एसिड एक गंभीर बीमारी में से एक है, जिसके बढ़ने से कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। इसे आप नेचुरल तरीके से भी कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप अपनी डाइट में किन-किन चीजों को शामिल करें?

विज्ञापन

Uric Acid: यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके बढ़ने का खतरा तब रहता है जब शरीर में प्युरिन टूटकर हड्डियों में जाकर जमा हो जाती है। इसके कारण शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द, सूजन और हड्डियों से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है। अगर आप शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसे घर पर ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर हेल्दी चीजों को शामिल करना होगा। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन-कौन चीजें फायदेमंद हो सकती हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पुणे के एक सीनियर रेमोटॉलोजिस्ट डॉक्टर गिरीश ककाड़े बताते हैं कि यूरिक एसिड को शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट बताते हैं। मेटाबॉलिज्म के अंत में जो बच जाता है, वह यूरिक एसिड कहलाता है। अगर किडनी सही से काम नहीं कर रही हैं, तो शरीर से यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता है। हालांकि, आपने यूरिक एसिड के बढ़ने के बारे में बहुत कुछ पढ़ा होगा और ये भी सुना होगा कि अगर ये कंट्रोल में रहे तो इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में इसे नेचुरल तरीके से कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Okra Water Benefits: गर्मियों में हर रोज पिएं भिंडी का पानी, जानें डॉक्टर की राय

विज्ञापन

अजवाइन का पानी

यूरिक एसिड बढ़ने से सूजन की परेशानी बढ़ जाती है। अजवाइन एक ऐसी चीज है जिसमें सूजन को कंट्रोल करने वाले गुण मौजूद होते हैं। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं, जो यूरिक एसिड को बढ़ने से रोकते हैं। ऐसे में अगर आप इसे कंट्रोल रखने के लिए सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो आपके हड्डियों में जमा यूरिक एसिड आसानी से बाहर निकल सकता है। इसके साथ ही हड्डियों का दर्द भी कम करने में मदद कर सकता है। इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार पी सकते हैं।

मेथी दाने का पानी

शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को कम करने के लिए मेथी दाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही मेथी दाने के पानी के सेवन से प्यूरीन और बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए आप हफ्ते में 1 से 2 दिन मेथी दाने के पानी का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

अदरक का पानी

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो यूरिक एसिड के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसमें एंटीसेप्टिक भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके लिए आप 5-10 मिनट के लिए गर्म पानी में अदरक को भिगो दें। इसके बाद इसका स्वाद बेहतर करने के लिए इसमें शहद या नींबू मिलाकर हफ्ते में दो से तीन दिन इसका सेवन कर सकते हैं।

किन चीजों से बचना जरूरी?

शराब- अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तो इस बात का ध्यान रखें कि शराब के सेवन से बचें। ये यूरिक एसिड के स्तर को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है। शराब पीने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

सोया फूड्स- यूरिक एसिड के रोगियों को अपनी डाइट में सोया फूड्स को कम से कम शामिल करना चाहिए। इन्हें सोयाबीन, सोया की दाल, सोया मिल्क या फिर टोफू भी नहीं खाना चाहिए।

मांस- अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि यूरिक एसिड के बढ़ने पर आपको मांस खाने से बचना चाहिए। इन लोगों को रेड या ऑर्गन मीट खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इनमें प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। प्यूरीन के बढ़ने से यूरिक एसिड की समस्या भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- ब्लड प्रेशर का रामबाण इलाज हैं ये 3 फूड, क्या कहते हैं हॉवर्ड के डॉक्टर?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola