Morning Habits: रोज सुबह उठने के बाद कई लोगों का रूटीन फिक्स होता है। जिसमें से कई चीजें हमारी आदत बन जाती हैं, जो हमारी हेल्थ के लिए सही नहीं होती हैं। फिर भी इन आदतों को हम अपनी रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये आदतें आपके शरीर के लिए जहर के समान होती हैं, जो आपकी लाइफ को स्लो और निगेटिव बनाती है। इसके कारण कई बार आप अपने शरीर में एनर्जी कम फील करते हैं। बार-बार आपको गुस्सा आता है और सब कुछ गलत होने लगता है। आइए यहां जानते हैं कि वह कौन-कौन सी आदते हैं, जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
नाश्ता स्किप करना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि पहले तो वह देर से उठते हैं और फिर नाश्ते में बिना कुछ खाए कॉफी या फिर चाय पीते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अपने दिन की शुरुआत करने के लिए एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी है। नाश्ते में आप एक अंडा, एक टोस्ट, दलिया या कुछ ताजे फल खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में 21 दिन तक लगातार खाएं दो उबले अंडे, बॉडी रहेगी हेल्दी और फिट
उठते ही फोन चलाना
जागने के तुरंत बाद फोन का इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह आपके दिमाग को अनावश्यक विचारों से भर देता है, जिससे चिंता का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए सुबह उठते ही फोन चलाने से बचें।
सुबह उठकर न नहाना
लोग सुबह उठने के बाद इसलिए नहाते हैं, क्योंकि उन्हें नहाने के बाद फ्रेश फील होता है और दिनभर वह अच्छा महसूस करते हैं। नहाने से हमारा शरीर अच्छे हार्मोन को फील करती है। इसलिए जो लोग सुबह उठकर नहाने से बचते हैं, उनके लिए यह आदत किसी जहर से कम नहीं है।
धूम्रपान
कई लोग सुबह उठने के बाद धूम्रपान करते है, जो उनके डेली रूटीन में शामिल होता है। लेकिन धूम्रपान से बचना आपके लिए बेहतर हागा। इससे कैंसर और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।
सुबह कम पानी पीना
सुबह के समय खूब सारा पानी पीना आपकी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह शरीर से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है और आपको ऊर्जावान महसूस करता है। लेकिन अगर आप सुबह के समय कम पानी पीते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- इन दो महीनों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, सेहत हो जाएगी खराबऐसे करें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
49 mins agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
5 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
7 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
11 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines