Healthy food tips: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि हमारा मन अलग-अलग फूड्स खाने का होता है। कभी पिज्जा तो कभी बर्गर। अक्सर हमें ऐसा लगता है कि हमारा मन ये सब इसलिए खाने का हो रहा है क्योंकि हमें भूख लग रही है लेकिन हम गलत सोचते हैं। क्या आपको पता हमें उन्ही चीजों को खाने की क्रेविंग होती है, जिन चीजों में मौजूद पोषक तत्वों की हमारे शरीर में कमी होती है। आइए जानते हैं किस फूड की क्रेविंग का मतलब क्या है?
ये भी पढ़ें- हाई बीपी की समस्या से हैं परेशान तो ये ड्राई फ्रूट्स होंगे मददगार, आज ही करें डाइट में शामिल
चॉकलेट
अगर ज्यादातर आपका मन चॉकलेट खाने का होता है तो इसका मतलब ये है कि आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है क्योंकि चॉकलेट में मैग्नीशियम सबसे ज्यादा होता है। ज्यादा चॉकलेट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए आप इसकी जगह केला खा सकते हैं।
फ्राइड फूड
अगर आपको ज्यादा तला-भुना खाने का मन होता है तो हो सकता है कि आपको इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो। ऐसे में आप कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम का सेवन कर सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक
अगर आपका भी मन अक्सर कोल्ड ड्रिंक पीने का करता है तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। कैल्शियम की कमी से मांसपेशियों में दर्द,नींद आने में परेशानी, कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होती हैं। इसके लिए आप कोल्ड ड्रिंक की जगह हर्बल टी पी सकते हैं।
बर्गर
कई लोगों को बर्गर खाने की क्रेविंग होती है। इसका मतलब ये है कि उनके शरीर में आयरन की कमी है, आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। ऐसे में व्यक्ति को हरी सब्जी खानी चाहिए।
पिज्जा
किसी व्यक्ति को अगर अक्सर पिज्जा खाने का मन होता है तो समझ लीजिए उस व्यक्ति के शरीर में ओमेगा-3 की कमी है। ऐसे में एक व्यक्ति चिया सीड्स और मछली का सेवन कर सकता है।
ये भी पढ़ें- पैरों में लहसुन रगड़ने के हैं 5 अचूक फायदे, तीसरा जानकर आप कहेंगे- बच गए पैसे!
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
2 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
5 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
6 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
7 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
8 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
10 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
11 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
12 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines