लखनऊ की इन डिशेज को UNESCO ने भी सराहा, स्वाद ऐसा कि आप ही कहेंगे वाह

नवाबों के शहर लखनऊ को यूनेस्को के क्रिएटिव सिटी ऑफ गैस्ट्रोनॉमी खिताब के लिए नॉमिनेट किया गया है। ऐसे में अगर आप लखनऊ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं यहां की कुछ फेमस डिशेज के बारे में, जिनका स्वाद आपको बरसों तक याद रहेगा।

लखनऊ की इन डिशेज को UNESCO ने भी सराहा, स्वाद ऐसा कि आप ही कहेंगे वाह

Lucknow Famous Dishes: लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है क्योंकि यहां की तहजीब, अदब और शाही अंदाज आज भी लोगों को खास अनुभव कराते हैं। यह शहर अपनी मीठी ज़ुबान, ऐतिहासिक इमारतों और समृद्ध संस्कृति के लिए काफी मशहूर है। यहां की चिकनकारी कढ़ाई का काम पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। लखनऊ की गलियों में आज भी नवाबी दौर की झलक दिखती है, जहां हर चीज में एक शाहीपन  नजर आता है। अगर बात करें लखनऊ के खाने की तो यह उतना ही खास है जितना इसका इतिहास। यहां के टुंडे कबाब, गलौटी कबाब, निहारी-कुलचा, बिरयानी, मखन मलाई, खस्ता कचौड़ी, बास्केट चाट और रुमाली रोटी जैसे व्यंजन दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। लखनऊ का खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसकी खुशबू और प्रस्तुति भी इसे और खास बनाती है।

विज्ञापन

UNESCO का यह खिताब उन शहरों को दिया जाता है जो अपनी प्राचीन कला, खाद्य संस्कृति और विरासत के लिए फेमस होते हैं। लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है जो कि देश और दुनिया में “नवाबों का शहर” के नाम से जाना जाता है। अगर आप लखनऊ के शाही अंदाज और लजीज खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक बार इस शहर का जरूर रुख करें।

विज्ञापन

गलौटी कबाब और टुंडे कबाब

Image Source Freepik

लखनऊ के गलौटी कबाब नवाबी दौर की एक अनमोल देन हैं। इन्हें इतना नरम और रसीला बनाया जाता है कि ये मुंह में जाते ही पिघल जाते हैं। कहा जाता है कि ये खासतौर पर एक ऐसे नवाब के लिए बनाए गए थे जिन्हें चबाने में परेशानी होती थी। टुंडे कबाब की शुरुआत हाजी मुराद अली ने की थी, जिनके एक हाथ नहीं था, इसलिए इन कबाबों को “टुंडे कबाब” कहा गया। आज भी लखनऊ के चौक और अमीनाबाद इलाके में इनका स्वाद लेने के लिए लंबी कतारें लगती हैं।

विज्ञापन

खस्ता कचौड़ी

लखनऊ की सुबह खस्ता कचौड़ी के बिना अधूरी मानी जाती है। यह मसालेदार आलू की सब्जी और कुरकुरी कचौड़ी के साथ परोसी जाती है। पुरानी लखनऊ के चौक की गलियों में आज भी इसका वही पारंपरिक स्वाद बरकरार है।

मखन मलाई

सर्दियों में मिलने वाली मखन मलाई बेहद हल्की, झागदार और मीठी होती है। इसे दूध, केसर और गुलाब जल से तैयार किया जाता है। बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इसके दीवाने हैं। लखनऊ वालों के लिए यह सर्दियों की एक परंपरा बन चुकी है।

विज्ञापन

इदरीस और लाला की बिरयानी

Image Source Freepik

लखनऊ की बिरयानी का जिक्र हो और इदरीस बिरयानी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। देसी घी और पारंपरिक दम स्टाइल में बनी बिरयानी इसका खासियत है। वहीं, लाला की बिरयानी हल्के मसालों और सुगंधित चावल से बनती है जो हर किसी का दिल जीत लेती है।

विज्ञापन

बास्केट चाट (टोकरी चाट)

Image Source Freepik

हजरतगंज स्थित रॉयल कैफे की बास्केट चाट लखनऊ की शान है। कुरकुरी आलू की टोकरी में दही, चटनी, मसाले और सेव का अनोखा मेल इसे खास बनाता है। यह चाट इतनी फेमस है कि बॉलीवुड स्टार्स भी इसके फैन हैं।

विज्ञापन

प्रकाश की कुल्फी

मिठाई की बात हो और प्रकाश कुल्फी का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। अमीनाबाद में दशकों से प्रसिद्ध यह दुकान मलाईदार, ठंडी और सूखे मेवों से भरी कुल्फी परोसती है। यह लखनऊ की गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट तोहफा है।

शुक्ला चाट हाउस की मटर चाट

हजरतगंज के शुक्ला चाट हाउस की मटर चाट एक सुपरहिट स्ट्रीट स्नैक है।मसालेदार मटर, प्याज, हरी चटनी और नींबू के रस के साथ इसका स्वाद अनोखा होता है। यह हल्की, चटपटी और सुपाच्य चाट सभी उम्र के लोगों की पसंद है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ