Mehndi Design: हाथों पर लगाना चाहते हैं स्टाइलिश मेहंदी, यहां से लीजिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया

Mehndi Design: मेहंदी लगाना ज्यादातर लड़कियों को पसंद होता है। लेकिन जब फंक्शन या कोई फेस्टिवल आता है तो समझ ही नहीं आता कि किस स्टाइल की मेहंदी लगवाएं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आइए जानते हैं कि कहां से आप लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन निकाल सकते हैं।

Mehndi Design: हाथों पर लगाना चाहते हैं स्टाइलिश मेहंदी, यहां से लीजिए लेटेस्ट डिजाइन आइडिया

Mehndi Design: फेस्टिवल हो या कोई फंक्शन, सभी लड़कियां चाहती हैं कि उनकी मेहंदी सबसे अलग और सुंदर दिखे, जिसके लिए लोग कहां-कहां सर्च करते हैं। अगर आप भी हर मौके पर नई और ट्रेंडी स्टाइल की मेहंदी लगाना चाहती है तो आपको एक ऐसे प्लेटफॉर्म के बारे में बताते हैं जो कि पूरे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Pinterest की जो आपको ढेरों खूबसूरत और एलीगेंट मेहंदी डिजाइन का कलेक्शन देने में आपकी काफी मदद करेगा। चाहे शादी हो, तीज हो, करवाचौथ या कोई पार्टी, हर मौके के लिए Pinterest पर एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाते है। तो आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप कि आप कैसे Pinterest पर मेहंदी डिजाइन को सर्च कर सकते हैं और मेहंदी लगाकर अपने हाथों को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

विज्ञापन

क्या है Pinterest?

Pinterest एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां आपको फैशन, मेहंदी डिजाइन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, फूड रेसिपी, ट्रैवल आइडिया, वर्कआउट प्लान और भी बहुत कुछ मिल सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपनी पसंद के अनुसार फोटो या आइडिया को पिन करते हैं और अलग-अलग बोर्ड्स में सेव करते हैं ताकि जब जरूरत हो, वे दोबारा देखा जा सके। यह प्लेटफॉर्म खास उन लोगों के लिए है जो कुछ नया सीखना या क्रिएट करना चाहते हैं।

विज्ञापन

Pinterest ऐप या वेबसाइट को खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल या सिस्टम पर Pinterest ऐप इंस्टॉल करें या www.pinterest.com वेबसाइट पर जाएं।

लॉगिन या अकाउंट बनाएं

अब अगर आपका अकाउंट नहीं बना है तो ईमेल, गूगल या फेसबुक की मदद से साइन अप करें और अगर अकाउंट पहले से है तो लॉगिन करें।

विज्ञापन

सर्च बॉक्स में कीवर्ड टाइप करें

अब Pinterest के एप पर ऊपर दिए गए सर्च बॉक्स में ये कीवर्ड टाइप करें जैसे-

  • Attractive Mehndi Design
  • Unique Mehndi Design
  • Simple Back Hand Mehndi
  • Bridal Mehndi Design
  • Minimal Mehndi Design
  • Arabic Mehndi Design
  • African Mehndi Design
  • Moroccan Mehndi Design
Image Source Pinterest

Image Source Pinterest

विज्ञापन

(अगर आप चाहें तो हिंदी में भी इसे टाइप कर सकते हैं जैसे मेहंदी डिजाइन)

डिजाइनों को ब्राउज करें

अब आपके सामने ढेरों इमेज और डिजाइन के ऑप्शन खुल जाएंगी। इसके बाद आप उन्हें स्क्रॉल करके देख सकती हैं और जो पसंद आए उस पर क्लिक कर सकती हैं।

विज्ञापन

पिन या सेव करें

अगर आपको कोई डिजाइन अच्छा लगे तो उसे सेव (पिन) कर सकते हैं। इसके लिए सेव बटन पर क्लिक करके एक बोर्ड चुनें या नया बोर्ड बनाएं जैसे “My Mehndi Ideas”।

डिजाइन शेयर या डाउनलोड करें

Image Source Pinterest

Image Source Pinterest

विज्ञापन

Pinterest पर कुछ इमेज को आप शेयर कर सकती हैं और कई को स्क्रीनशॉट लेकर सेव भी कर सकती हैं ताकि आपको जब भी जरूरत हो तो अपने मेहंदी आर्टिस्ट को दिखा सकें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ