Parenting Tips For Children: आज के दौर में बच्चों को संभालना बहुत ही मुश्किल हो गया है. मोबाइल और आसपास के माहौल की वजह से ज्यादातर बच्चे बुरी चीजें ही सीखते हैं और अपने करियर पर ध्यान ना देते हुए पूरे दिन टाइम पास करते हैं. कई रिसर्च के मुताबिक बच्चों को मोबाइल देने की आदत और उनका घंटों-घंटों टाइम खराब करने की आदत उनके मनोविज्ञान पर काफी बुरा असर डाल रही है. इससे बच्चे के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है और उसका कुछ और करने का मन नहीं करता. ऐसे में हर पेरेंट्स की जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को सुबह उठते ही कुछ बातें सिखाएं और उनपर अमल करने के लिए कहें ताकि वो पढ़ाई में भी अच्छे हो जाएं और नाम भी रोशन करें.
इसे भी पढ़े- साल 2026 में ये 6 संकल्प बदल देंगे रिश्ते की किस्मत, एक-दूसरे में बढ़ेगा प्यार और कभी नहीं होगी लड़ाई
सुबह उठते ही अपने बच्चों को सिखाएं ये बातें | Morning Rules For Kids
बच्चे को सुबह ही क्यों सिखाएं?
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह का वक्त दिमाग के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसलिए बच्चों को जो भी सिखाया जाए, उन्हें याद रहता है. इसलिए अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठकर टहलने के लिए लेकर जाएं और उनसे बातें करने की कोशिश करें.
आभार व्यक्त करना सिखाएं- बच्चे को सुबह उठते ही अपने प्रभु का आभार व्यक्त करना सिखाएं. इससे बच्चे को पता चलेगा कि प्रभु ही देने वाला है और वो ही इस दुनिया को चला रहा है. इसके अलावा, अपने बच्चे से कहें कि वो हर मदद करने वाले इंसान का भी आभार व्यक्त करें.
जिम्मेदारी बताएं- सुबह उठते ही बेड पर नाश्ता करने के बजाय बच्चे को बताएं कि आपको अपना काम खुद करना है, जैसे- बिस्तर समेटना, ब्रश करना, कपड़े पहनना और नाश्ते की प्लेट किचन में रखकर आना. इससे बच्चे को आत्मनिर्भर होना सिखाएं.
शिष्टाचार के बारे में बताएं- बच्चों को बताएं कि जिंदगी जीने के लिए संस्कार और शिष्टाचार दोनों जरूरी हैं. अच्छा व्यवहार ना सिर्फ टीचर्स, बल्कि दोस्तों के बीच भी बच्चे की अलग पहचान बनाने का काम करता है.
टाइम की वैल्यू बताएं- सुबह उठते ही मोबाइल या टीवी से दूर रखें और वक्त बर्बाद ना करने की सलाह दें. पूरे दिन टाइम की वैल्यू बताने का काम करें. इससे बच्चे का दिमाग शांत रहता है और याददाश्त व एकाग्रता बेहतर होती है.
इसे भी पढ़े- बच्चों के गुस्से को शांत करने के लिए क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह टैंट्रम दिखा रहे बच्चे को करें हैंडल
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
36 mins agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
6 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
20 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
21 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
23 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines