किचन घर का वह हिस्सा है जहां रोजाना सबसे ज्यादा सामान इस्तेमाल होता है. मसाले, दालें, आटा, तेल, बर्तन, कप और न जाने कितनी चीजें अगर सही जगह पर न रखी जाएं तो कुछ ही समय में पूरी रसोई बिखरी हुई नजर आने लगती है. खासकर छोटी किचन में सामान को रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जरूरत है कि रसोई में मौजूद हर चीज के लिए एक जगह बनाई जाए. इसको लेकर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अक्सर घर और लाइफ से जुड़ी चीजें अपने शॉ ट्वीक इंडिया में साझा करती हैं. इस बार उन्होंने किचन को लेकर कुछ टिप्स लोगों को बताए हैं, जिन्हें आपको भी फॉलो करना होगा ताकि कम खर्च में अच्छी डेकोरेशन की जा सके.
इसे भी पढ़ें- अपने किचन से बिल्कुल निकाल दें ये चीजें, हेल्थ को पहुंचा सकती हैं नुकसान
किचन से हटाएं बेकार सामान
किचन को ऑर्गेनाइज करने से पहले बेकार चीजों को साफ कर दें. वही चीजें रखें जिनका आप इस्तेमाल करते हैं कई बार किचन कैबिनेट में ऐसे बर्तन, डिब्बे और गैजेट्स पड़े रहते हैं जिनका महीनों तक इस्तेमाल नहीं होता. ऐसे सामान को अलग कर दें और जिन चीजों की जरूरत नहीं है, उन्हें डोनेट किया जा सकता है.
पुराने अखबार के बजाय एंटी स्लिप मैट बिछाना
किचन की दराज में गंदगी से बचाने के लिए पुराने अखबार बिछाने के बजाय एंटी स्लिप मैट का इस्तेमाल करें. इससे गंदगी कम होगी और किचन लंबे वक्त तक साफ रहेगा. यह मैट आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा और आपको बार-बार किचन के दराज फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
मसालों के लिए बनाएं अलग जगह
मसालों के डिब्बे अगर अलग-अलग जगह रखे हों तो खाना बनाते समय काफी समय उन्हें खोजने में लग जाता है. इसलिए सभी मसालों को एक जगह रखें और छोटे जार या एक जैसे कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे किचन ज्यादा साफ भी दिखाई देगा. साथ ही, कंटेनर पर नाम लिखने या लेबल लगाने से जरूरत के समय सही मसाला ढूंढना और आसान हो जाता है. आप यह कर सकते हैं, ताकि किचन अच्छा नजर आए.
फ्रिज को भी करें ऑर्गनाइज
सिर्फ कैबिनेट और किचन शेल्फ को ऑर्गेनाइज करना काफी नहीं है. फ्रिज में भी सामान को अलग-अलग हिस्सों में रखना जरूरी है. सब्जियों, फलों, डेयरी प्रोडक्ट्स और तैयार खाने के लिए अलग जगह रखी जा सकती है. बॉक्स या बास्केट का इस्तेमाल करने से फ्रिज में रखा सामान आसानी से दिखाई देता है और चीजें भूलकर खराब होने का खतरा भी कम हो सकता है.
लकड़ी का स्टैंड इस्तेमाल करना
चाय बनाने के लिए आप चायपत्ती, चीनी और कप जैसी चीजों को निकालने के लिए एक जैसी जगह का इस्तेमाल करें. आप एक स्टैंड खरीद सकते हैं, जिससे लकड़ी के मसाले और चायपत्ती रखना आसान हो जाता है. आप आसानी से निकालकर सभी मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Rental Home Makeover: दीवारों में बिना ड्रिल किए घर को दें प्रीमियम लुक, किराए के मकान में काम आएंगे ये हैक्स
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
3 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
6 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
7 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
8 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
9 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
11 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
12 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
13 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Twinkle Khanna
First published on:
Know More: Editorial Guidelines