Turmeric Spinach Soup Recipe: सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपको सर्दी-जुकाम आदि से जकड़ सकती है। अक्सर सर्दियों में लोग दिन में 6 से 7 बार चाय या कॉफी का सेवन कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी आदत से आपकी सेहत (Winter Health Tips) पर कितना बुरा असर पड़ सकता है।
अगर नहीं, तो आपको बता दें कि चाय और कॉफी दोनों में केफीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दिनभर में 6 से 7 कप कॉफी या चाय पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सर्दियों में अगर खुद को बीमारियों से दूर करना चाहते हैं और अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रखना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी और पालका से बना सूप (Turmeric Spinach Soup) का चयन कर सकते हैं।
सर्दियों में सूप (Winter Healthy Soups) पीने से सेहत को कई तरह के लाभ होते हैं। वहीं, अगर आप हल्दी और पालका का बना सूप (Haldi Palak Ka Soup) पीते हैं तो आपके शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। आज हम आपको इस सूप को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Walking Benefits: रात में खाना खाने के बाद जरूर करें ये 1 काम, वरना घरे सकती है गंभीर बीमारी, जानें
Turmeric Spinach Soup Ingredients in Hindi
- पालक
- घी
- हींग
- जीरा
- काला नमक
- लाल मिर्च
- हरा धनिया
- काली मिर्च पाउडर
- लहसुन अदरक पेस्ट
Turmeric Spinach Soup Recipe in Hindi
- सबसे पहले पालक को अच्छी तरह से धो लें।
- इसके बाद एक बड़े बर्तन में पालक को उबाल लें।
- पालक के पत्ते उबाल लेने के बाद थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद उबाले पालक के पत्तों को मिक्सी में पीस लें।
- अब एक बर्तन में पीसा पालक निकाल लें।
- गैस पर एक पतिला रखें उसमें पीसा पालक और पानी डालकर अच्छी तरह उबालें।
- पालक को उबालनें के लिए मीडियम गैस कर दें।
- दूसरी ओर सूप में तड़का लगाने के लिए एक पैन गैस पर रखें।
- इसके लिए एक पैन में थोड़ा घी डालें, फिर हींग, जीरा, लाल मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
- अब इस तड़के से सूप में तड़का लगा दें।
- सूप में तड़का लगाने के बाद थोड़ी देर उबाल आने के लिए हल्की गैस करके रखें।
- एक उबाल के बाद सूप में हल्दी, काली मिर्च पाउडर, काला नमक और हरा धनिया डालें।
- इस तरह से मिनटों में हल्दी और पालक का सूप तैयार हो जाएगा।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
8 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
9 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
9 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
13 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
14 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
15 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
18 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines