Turmeric Spinach Soup Recipe: चाय नहीं, सर्दी में पीएं हल्दी-पालक का सूप! सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Turmeric Spinach Soup Recipe: सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। थोड़ी सी लापरवाही आपको सर्दी-जुकाम आदि से जकड़ सकती है। अक्सर सर्दियों में लोग दिन में 6 से 7 बार चाय या कॉफी का सेवन कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी आदत से आपकी सेहत (Winter Health Tips) पर कितना बुरा असर पड़ सकता है।
अगर नहीं, तो आपको बता दें कि चाय और कॉफी दोनों में केफीन की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में दिनभर में 6 से 7 कप कॉफी या चाय पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सर्दियों में अगर खुद को बीमारियों से दूर करना चाहते हैं और अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रखना चाहते हैं तो इसके लिए हल्दी और पालका से बना सूप (Turmeric Spinach Soup) का चयन कर सकते हैं।
सर्दियों में सूप (Winter Healthy Soups) पीने से सेहत को कई तरह के लाभ होते हैं। वहीं, अगर आप हल्दी और पालका का बना सूप (Haldi Palak Ka Soup) पीते हैं तो आपके शरीर के लिए ये काफी फायदेमंद साबित होता है। आज हम आपको इस सूप को बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: