Turmeric Side Effect: इस हल्दी की वजह से होती हैं ये 3 बीमारियां! कैसे पहचाने नकली हल्दी

Turmeric Side Effect: हल्दी लगभग सभी के घरों में इस्तेमाल में लाई जाती है और कई लोग हर रोज इसका सेवन करते हैं। खास कर के सर्दियों में हल्दी वाला दूध का सेवन किया जाता है। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि आप नकली हल्दी का सेवन तो नहीं कर रहे।

Turmeric Side Effect

Turmeric Side Effect

विज्ञापन

Turmeric Side Effect: सर्दियों में लगभग हर कोई हल्दी वाला दूध पीना पसंद करता है, क्योंकि ये शरीर को कई बीमारियों से दूर रखता है और शरीर के दर्द को कम करता है। इसे सभी घरों में ज्यादातर मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता। ये खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ आपकी सेहत भी दुरुस्त करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में हल्दी में ज्यादा मात्रा में लेड मिलाया जाने लगा जो किडनी को खराब कर सकता है। हमारे देश में मिलने वाली हल्दी में 200 गुना ज्यादा लेड पाया गया। ऐसे में कैसे पता कर सकते हैं कि आपके घर में जो हल्दी इस्तेमाल में लाई जा रही है वह असली है या नकली आइए जानते हैं…

लेड वाली हल्दी के नुकसान

लेड एक ऐसी धातु होती है, जो शरीर में कैल्शियम की तरह काम करती है और हड्डियों में जाकर जमा हो जाती है। लेड का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से किडनी ही नहीं बल्कि दिल और दिमाग भी प्रभावित होते हैं। इससे हार्ट अटैक, किडनी फेलियर और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ सकता है। अगर ज्यादा मात्रा में लेड वाली हल्दी का इस्तेमाल किया जाए तो ये बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट में रुकावट का कारण बन सकता है और एडल्ट में थकान, हाई ब्लड प्रेशर और पेट से जुड़ी कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

विज्ञापन

कैसे करें पहचान

सबसे पहले एक गिलास में पानी लें और उसमे 1 चम्मच हल्दी मिलाएं। अगर हल्दी अच्छे ले पानी में घुल जाए तो समझ जाइए कि इस हल्दी में लेड की मात्रा ज्यादा है, लेकिन अगर हल्दी पानी में घुलने की जह पूरी तरह नीचे बैठ जाए तो समझिए वह हल्दी शुद्ध है।

इन बातों का रखें ध्यान

आप लेड वाली हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो ऑर्गेनिक हल्दी का इस्तेमाल करें या साबुत हल्दी लाकर इसे घर में पीसकर इसका इस्तेमाल करें। अगर आप बाजार से हल्दी खरीद रहे हैं, तो इसमें मिलावट का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए  हल्दी में पैकेजिंग में FSSAI के स्टैंडर्ड का ध्यान रखें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ